ब्रेकिंग
भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्यायभोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना के मरीन ड्राइव पर चलती बाइक में किसिंग और स्टंटबाजी करना पड़ गया भारी, दोनों के खिलाफ FIR दर्जबिहार के युवक की पुणे में संदिग्ध मौत... शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश, सड़क जाम कर परिजनों ने मांगा न्याय

'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमार

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के अंतिम दिन जेडीयू MLC नीरज कुमार ने नव-निर्वाचित एमएलसी पवन सिंह की अनुपस्थिति और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सदन में आना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के अंतिम दिन जनता दल (यू) के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने नव-निर्वाचित विधान परिषद सदस्य पवन सिंह और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सदन में अनुपस्थिति को लेकर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सदन सर्वोच्च मंच है और हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है कि वह इसकी कार्यवाही में सक्रिय रूप से भाग ले।


पवन सिंह की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि यह उचित नहीं है कि नव-निर्वाचित एमएलसी पवन सिंह सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए। उन्होंने कहा, "सदन सिर्फ पैसे उठाने की जगह नहीं है। यहां आकर जनप्रतिनिधि सीखते हैं, जनता के मुद्दे उठाते हैं और लोकतंत्र को मजबूत करते हैं।"


उन्होंने कहा कि विधानसभा और विधान परिषद जैसे सदनों में नए जनप्रतिनिधियों को संसदीय परंपराओं, नियम-कायदों और वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव से सीखने का अवसर मिलता है। ऐसे में किसी सदस्य का लगातार अनुपस्थित रहना उचित नहीं माना जा सकता। उन्होंने उम्मीद जताई कि पवन सिंह भविष्य में नियमित रूप से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेंगे।

'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमार


बाद में सदन पहुंचे पवन सिंह

हालांकि, मानसून सत्र के अंतिम दिन भाजपा एमएलसी पवन सिंह विधान परिषद पहुंचे। इस दौरान भाजपा और जेडीयू के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। सदन पहुंचने के बाद उन्होंने विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।


'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमार


तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी पर भी साधा निशाना

नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पूरे मानसून सत्र के दौरान अनुपस्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पूरे सत्र में तेजस्वी यादव का "चक्षु दर्शन" तक नहीं हुआ, जो लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति गंभीरता की कमी को दर्शाता है।


उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "सुना है तेजस्वी यादव अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध में मध्यस्थता करने गए हैं। आखिर वे हैं कहां?" उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का दायित्व सरकार से सवाल पूछना, जनता की समस्याओं को सदन में उठाना और सरकार को जवाबदेह बनाना होता है। लेकिन पूरे सत्र के दौरान उनकी गैरमौजूदगी जनता के जनादेश और लोकतंत्र, दोनों का अपमान है।

'सदन पैसे उठाने की जगह नहीं', पवन सिंह और तेजस्वी यादव पर बरसे जेडीयू MLC नीरज कुमार


' तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभानी चाहिए'

जेडीयू एमएलसी ने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। ऐसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह सदन में मौजूद रहकर सरकार को घेरे और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है और उससे दूरी बनाना उचित नहीं है।


लालू की सेवा में करने के दावे पर भी सवाल

आरजेडी की ओर से यह कहा जाता रहा है कि तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव की सेवा में व्यस्त हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज कुमार ने कहा, "अगर तेजस्वी यादव लालू प्रसाद यादव की सेवा में हैं, तो फिर उनकी तस्वीरें विदेश से क्यों सामने आ रही हैं?" उन्होंने कहा कि जनता ने जनप्रतिनिधियों को सदन में अपनी आवाज उठाने के लिए चुना है। इसलिए सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

टैग्स