ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान बिहार में हैवानियत की हदें पार: महज 2 हजार रुपये के विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल पहले हुई थी शादीबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जामBihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजहबिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा: कई गांवों का टूटा संपर्क, दो दर्जन गांव खाली कराने के निर्देशबिहार संविदा प्रोफेसर भर्ती में भारी कटौती: 1,155 पद घटे, नई नोटिफिकेशन से हजारों उम्मीदवार परेशान बिहार में हैवानियत की हदें पार: महज 2 हजार रुपये के विवाद में चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या, 4 साल पहले हुई थी शादीबिहार में तेज रफ्तार का कहर: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जामBihar News : RJD में मचा सियासी भूचाल! लालू-तेजस्वी के भरोसेमंद ब्राह्मण चेहरे ने दिया इस्तीफा, सामने आई चौंकाने वाली वजह

Bihar Education : वाह! सिर्फ एक आइडिया बदल सकता है आपकी किस्मत, बिहार के छात्रों को सरकार दे रही ₹10,000

INSPIRE Award MANAK 2026 के तहत बिहार के सरकारी, निजी और अनुदानित विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी अपने नवाचार प्रस्तुत कर सकते हैं। चयनित छात्रों को प्रोटोटाइप बनाने के लिए ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आवेदन 15 सितंबर 2026 तक ईए

Bihar Education : वाह! सिर्फ एक आइडिया बदल सकता है आपकी किस्मत, बिहार के छात्रों को सरकार दे रही ₹10,000
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Education : अगर आपके पास कोई ऐसा नया आइडिया है जो समाज की किसी समस्या का समाधान कर सकता है, तो अब उसे पहचान दिलाने का बेहतरीन अवसर है। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) की इंस्पायर अवार्ड-मानक (INSPIRE Award-MANAK) योजना के तहत बिहार के सरकारी, निजी और अनुदानित विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों से नवाचार (Innovation) आमंत्रित किए गए हैं।


इस योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को अपने आइडिया का प्रोटोटाइप (मॉडल) तैयार करने के लिए 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएगी। इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक प्रशांत कुमार सीएच ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) और जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों (SSA) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।


विद्यालय चुनेंगे पांच सर्वश्रेष्ठ नवाचार

जारी निर्देश के अनुसार, राज्य के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, निजी एवं अनुदानित विद्यालय अपने यहां आयोजित प्रतियोगिता के माध्यम से अधिकतम पांच सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का चयन करेंगे। चयनित परियोजनाओं को 15 जुलाई से 15 सितंबर 2026 के बीच ईएमआईएएस (E-MIAS) पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोड किया जाएगा।


इसके बाद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार विशेषज्ञों की मदद से इन नवाचारों का मूल्यांकन करेगा। जिन विद्यार्थियों के आइडिया चयनित होंगे, उन्हें अपने मॉडल को विकसित करने के लिए 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।


20 जुलाई तक पूरा होगा विद्यालयों का पंजीकरण

राज्य परियोजना निदेशक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि जिन विद्यालयों का अभी तक ईएमआईएएस पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हुआ है, उनका 20 जुलाई तक हर हाल में पंजीकरण कराया जाए। बिना पंजीकरण वाले विद्यालय इस योजना में भाग नहीं ले सकेंगे। इसके अलावा सभी विद्यालयों को 30 जुलाई तक विद्यालय स्तर पर नवाचार प्रतियोगिता आयोजित करनी होगी, जिसमें विद्यार्थियों के विज्ञान आधारित और सामाजिक समस्याओं के समाधान से जुड़े अभिनव विचारों का चयन किया जाएगा।


प्रधानाचार्य और नोडल शिक्षक निभाएंगे अहम भूमिका

विद्यालय स्तर पर चयनित पांच नवाचारों को विद्यालय प्रधान एवं नोडल शिक्षक ईएमआईएएस पोर्टल पर अपलोड करेंगे। वहीं, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को इस पूरी प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। विज्ञान शिक्षकों की मदद से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योग्य विद्यार्थियों के सभी नवाचार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड हो जाएं, ताकि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र इस अवसर से वंचित न रहे।


जिला स्तर पर होगी ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा

विद्यालयों से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्व शिक्षा अभियान) सह जिला नोडल पदाधिकारी करेंगे। सत्यापन और समीक्षा के बाद चयनित प्रस्तावों को राज्य स्तर के माध्यम से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार को अंतिम चयन के लिए अग्रसारित किया जाएगा।


क्या है INSPIRE Award-MANAK योजना?

INSPIRE Award-MANAK भारत सरकार की एक प्रतिष्ठित योजना है, जिसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध की भावना को बढ़ावा देना है। इस योजना में ऐसे आइडिया को प्राथमिकता दी जाती है जो आम लोगों की समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करते हों। चयनित विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के साथ आगे राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा दिखाने का भी अवसर मिलता है।

इस बार भी बिहार के हजारों छात्रों के पास अपने अनोखे आइडिया को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का मौका है। ऐसे में विद्यालयों और विद्यार्थियों दोनों के लिए यह योजना विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान बनाने का सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।