ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Bihar Weather Today: दक्षिण बिहार के पांच जिलों में हॉट डे का अलर्ट, तापमान 44°C तक पहुंचने की संभावना; जानिए.. मौसम का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार के पांच जिलों में हॉट डे का अलर्ट जारी किया है. तापमान 44°C तक पहुंचने की संभावना जताई गई है.

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: मौसम विज्ञान केंद्र ने दक्षिण बिहार के पांच जिलों में आज ‘हॉट डे’ को लेकर अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि लू जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी परेशानी होगी। दूसरी ओर, उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, फिर भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।


पिछले 24 घंटों में रोहतास जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पटना में तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस साल अप्रैल में गर्मी ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। रोहतास के डेहरी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो बीते पांच सालों में सबसे अधिक है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में कई मौसमी प्रणालियां सक्रिय हैं, जिनका असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के ऊपर लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही, पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवाती परिसंचरण भी इस प्रणाली से जुड़ गया है। 


इसके अलावा, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 80 से 90 नॉट्स की रफ्तार से पछुआ हवाएं चल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण उत्तर बिहार में बादल बन रहे हैं, जबकि दक्षिण बिहार में गर्मी अधिक महसूस की जा रही है।


पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पटना का मौसम साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पछुआ गर्म हवाओं के कारण दिन में अधिक गर्मी महसूस होगी और दोपहर में लू जैसी स्थिति बन सकती है।


मौसम विभाग के अनुसार, ‘हॉट डे’ तब माना जाता है जब अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो और पूरे दिन असहज गर्मी बनी रहे। इसमें तेज धूप और गर्म वातावरण होता है, लेकिन लू चलना जरूरी नहीं है। वहीं, ‘हीट वेव’ तब घोषित की जाती है जब तापमान 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाए, या 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर लगातार बना रहे। हीट वेव के दौरान लू, डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता