ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

दिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत दिल्ली दौरा बीच में छोड़कर पटना लौटे और मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने घोषणा की कि सभी घायलों के इलाज का खर्च बिहार सरकार उठाएगी।

बिहार न्यूज
घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार सरकार ने घायलों के उपचार को लेकर तत्परता दिखाई है। स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने अपनी दिल्ली यात्रा बीच में ही छोड़कर पटना लौटते हुए जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचकर भर्ती घायलों का हालचाल जाना और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। बता दें कि बिहार सरकार अग्निकांड में घायल लोगों के इलाज का पूरा खर्चा उठाएगी। 


मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुई अग्निकांड की घटना में घायल मरीजों के प्रति संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत अपनी दिल्ली यात्रा को बीच में ही छोड़कर पटना लौटे। पटना पहुंचते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि के साथ जयप्रभा मेदांता अस्पताल पहुंचकर भर्ती 3 घायलों का हाल-चाल जाना और उनके उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की।


स्वास्थ्य मंत्री ने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा उनके उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने पाए।


निशांत कुमार ने कहा कि राज्य सरकार इस घटना में घायल सभी मरीजों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ी है। घायलों के इलाज पर होने वाला संपूर्ण खर्च बिहार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, ताकि मरीजों और उनके परिवारों को किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।


उन्होंने कहा कि मरीजों के बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक प्रभावित मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में चिकित्सकों से मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उपचार से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता के साथ सुनिश्चित की जाएं।दिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालदिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालदिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हालदिल्ली का दौरा बीच में छोड़ पटना लौटे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, मेदांता अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल