ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

रोहिंग्यों की तलाश कर रही थी पुलिस... इसी दौरान बिहार के दर्जनों संदिग्ध की हो गई पहचान; गृह विभाग से मांगी रिपोर्ट

Bihar News: गुरुग्राम में रोहिंग्या घुसपैठियों की जांच के दौरान पुलिस को बिहार के कई संदिग्ध लोगों की मौजूदगी का पता चला है। इसके बाद पुलिस ने करीब दो दर्जन लोगों की सूची तैयार कर गृह विभाग को भेज दी है। अब इन सभी के दस्तावेजों और गतिविधियों की...

रोहिंग्यों की तलाश कर रही थी पुलिस... इसी दौरान बिहार के दर्जनों संदिग्ध की हो गई पहचान; गृह विभाग से मांगी रिपोर्ट
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: हरियाणा के गुरुग्राम में अवैध रोहिंग्या घुसपैठियों की तलाश के दौरान पुलिस को बिहार के करीब दो दर्जन ऐसे लोगों की जानकारी मिली है, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं. पुलिस ने इन सभी की सूची तैयार कर बिहार के गृह विभाग को भेज दी है और उनके दस्तावेजों का सत्यापन कर जल्द रिपोर्ट देने का अनुरोध किया है. फिलहाल इन लोगों को हिरासत में नहीं लिया गया है, बल्कि उन पर नजर रखी जा रही है.


जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस पिछले एक महीने से अवैध घुसपैठियों और संदिग्ध लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. इसी अभियान के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे लोग मिले, जिनके संबंध में सुरक्षा एजेंसियों को संदेह है. इसके बाद पुलिस ने उनकी पहचान से जुड़े दस्तावेज जुटाकर आगे की जांच शुरू कर दी.


पुलिस द्वारा तैयार की गई सूची में बिहार के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज और कटिहार समेत कई जिलों के लोग शामिल बताए गए हैं. इन सभी के आधार कार्ड, वोटर आईडी और अन्य पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन कराने के लिए गृह विभाग से संपर्क किया गया है. पुलिस ने दो दिनों के भीतर सत्यापन रिपोर्ट उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.


गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि फिलहाल इन लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में नहीं लिया गया है. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने तक उनकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की जाएगी या नहीं.


पुलिस ने इस मामले में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इन लोगों का किसी संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि से संबंध तो नहीं है. हालांकि, जांच पूरी होने से पहले किसी के खिलाफ अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला गया है.


गौरतलब है कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर गुरुग्राम पुलिस अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है. इसी अभियान के दौरान अब तक 13 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजा जा चुका है. इसके अलावा 100 से अधिक संदिग्ध लोगों का विवरण बिहार, उत्तर प्रदेश, असम और पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों में सत्यापन के लिए भेजा गया है.