ब्रेकिंग
Bihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंपBihar Flood: बिहार में बाढ़ का महासंकट! 12 जिलों में पानी-पानी, पटना में गंगा ने तोड़ा 10 साल पुराना रिकॉर्डJharkhand News: झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, हार्ट अटैक से गई जान; गिरिडीह में शोक की लहरBihar News: बिहार में जमीन के नियम बदले! खेत पर उद्योग लगाना आसान, लेकिन दाखिल-खारिज के लिए अब देने होंगे ₹200Bihar Flood: पटना-गया रेलखंड पर बड़ा संकट! पुनपुन का पानी रेल पुल तक पहुंचा, 10 ट्रेनें रद्दआरा जंक्शन पर बड़ा रेल हादसा! महानंदा एक्सप्रेस की 2 बोगियां पटरी से उतरीं, दिल्ली-हावड़ा रूट पर मचा हड़कंप

कंप्यूटर परीक्षा से लेकर पेंशन तक: एक बैठक में क्यों लिये गये कई बड़े फैसले?

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, कंप्यूटर परीक्षा अनिवार्यता और सेवानिवृत्त कर्मियों के पेंशन लाभ जल्द देने के निर्देश दिए गए।

बिहार न्यूज
उच्चस्तरीय बैठक
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ग्रामीण कार्य विभाग में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से अपर सचिव श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में प्रशाखा-04 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर सचिव के स्तर से प्रशाखा-4 के अधीन संचालित सभी प्रमुख कार्यों, प्राप्त पत्रों, लंबित संचिकाओं एवं प्रगति की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। इस बैठक में प्रशाखा से संबंधित सभी वरीय एवं कनीय पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अपर सचिव ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध निष्पादन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में दक्षता और गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए जनहित सर्वोपरि रखा जाए। 

तकनीकी दक्षता को विभागीय कार्यकुशलता का आधार मानते हुए अपर सचिव ने उन कनीय अभियंताओं को तत्काल स्मारित करने का निर्देश दिया, जिन्होंने अभी तक कंप्यूटर सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे व्यक्तिगत स्तर पर संपर्क स्थापित कर संबंधित अभियंताओं को शीघ्र परीक्षा उत्तीर्ण करने संबंधी निर्देश से अवगत कराना सुनिश्चित करें। 


बैठक में कर्मियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपर सचिव ने सेवानिवृत्त कनीय अभियंताओं के लंबित सेवान्त लाभों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त जिन मामलों में प्रक्रियात्मक बाधाएं हैं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित प्रशाखाओं के बीच समन्वय स्थापित कर एचआरएमएस पोर्टल पर आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा गया।

टैग्स