ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन करने पर लगी रोक, आदेश नहीं मानने पर लगेगा 50 हजार रुपये का जुर्माना

PATNA: गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने नया गाइडलाइन जारी किया है. इसके मुताबिक गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.<

FirstBihar
Khushboo Gupta
1 मिनट

PATNA: गंगा नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने नया गाइडलाइन जारी किया है. इसके मुताबिक गंगा नदी में प्रतिमा विसर्जन करने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.


बिहार, यूपी, हरियाणा समेत 11 राज्यों के लिए केंद्र सरकार ने 15 सूत्री दिशा-निर्देश जारी किया गया है. इसके मुताबिक अब गंगा और उसकी सहायक नदियों में प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जा सकेगा. गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी त्योहार या आम दिनों में भी गंगा में प्रतिमा विसर्जन नहीं किया जाएगा.


आदेश का पालन नहीं करने वालों को 50 हजार रुपये का फाइन भरना पड़ेगा. गंगा राष्ट्रीय मिशन यानी NMCG ने बिहार, झारखंड, दिल्ली, यूपी, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड को निर्देश जारी किया है. इस निर्देश के अनुसार दशहरा, दीपावली, छठ पूजा और सरस्वती पूजा के खत्म होने के 7 दिनों के अंदर राज्य सरकारों को अपनी कार्रवाई रिपोर्ट का लिखित ब्योरा देना होगा.