ब्रेकिंग
Bihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसद

First Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसद

पटना में First Bihar Arogya Excellence Award 2.0 का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने डॉक्टरों को संबोधित करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवा और स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

बिहार न्यूज
बिहार की हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करेंगे निशांत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 06 सितंबर रविवार की शाम पटना में फर्स्ट बिहार आयोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड 2.0 का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव में बिहार के कई नामी डॉक्टर शामिल हुए। डिजिटल न्यूज चैनल फर्स्ट बिहार के इस कॉन्क्लेव में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 


वही बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास-सूचना एवं जन-संपर्क मंत्री श्रवण कुमार सहित कई गणमान्य भी मौजूद रहें। पटना के होटल चाणक्य में आयोजित इस कॉन्क्लेव में आए अतिथियों का फर्स्ट बिहार-झारखंड के चैनेल हेड कुमार प्रबोध ने स्वागत किया। कॉन्क्लेव में शामिल डॉक्टरों को संबोधित करते हुए बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य को ठीक करना ही हमारा मकसद है।   


स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की तबीयत ठीक नहीं थी, इसके बावजूद उन्होंने फर्स्ट बिहार के इस कॉन्क्लेव में आने का फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने मंच से डॉक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है, उसे ईमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं और बिहार की जनता को एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने में प्रतिबद्ध हूं। निशांत कुमार वहां मौजूद डॉक्टरों से कहा कि हमलोग को मिलकर एक बेहतर स्वास्थ्य सेवा बिहार की जनता को प्रदान करना है और सिस्टम को ठीक करना है।


उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन और न्याय के साथ विकास पर टिकी है, पिछले बीस वर्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दशा सुधारने से लेकर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के निर्माण तक सब जरूरी काम मेरे पिता जी नीतीश कुमार के नेतृत्व में किये गये। हमारे पास एक मजबूत आधार पहले से तैयार है, बस उसी आधार का उपयोग करके हमें सात निश्चय के संकल्प को पूरा करना है।


निशांत कुमार ने कहा कि कार्यभार संभालने के बाद मैंने स्वास्थ्य विभाग को समझा। बैठकें की और लोगों से मिला जिसके बाद मैं इस निष्कर्ष तक पहुंचा कि हमें स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य को ठीक करना है, कैंसर के इलाज में और भी विस्तार करना चाहता हूं। हमारा विभाग निरंतर प्रयासरत है कि जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा दें। सभी सदर अस्पतालों में सिटी स्कैन की सुविधा बहाल की गई है। कई अस्पतालों को हम ट्रामा सेंटर के रूप में डेवलप कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है उसे मैं इमानदारी से निभाने की कोशिश कर रहा हूं। 


टैग्स