PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH), बिहटा के प्रोफेसर एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अनिमेष गुप्ता को MAHE-FAIMER International Institute for Leadership in Interprofessional Education (M-FIILIPE) के माध्यम से प्रतिष्ठित FAIMER Fellowship प्रदान की गई है। यह फेलोशिप Manipal Academy of Higher Education (MAHE), मणिपाल द्वारा संचालित की जाती है।
M-FIILIPE एक दो वर्षीय फेलोशिप कार्यक्रम है, जिसे Foundation for Advancement of International Medical Education and Research (FAIMER), USA के सहयोग से संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सा शिक्षा में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ Interprofessional Education (IPE) तथा स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोगात्मक कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना है।
डॉ. अनिमेष गुप्ता बिहार के NSMCH मेडिकल कॉलेज से M-FIILIPE फेलोशिप प्राप्त करने वाले प्रथम फैकल्टी सदस्य हैं। साथ ही, वे बिहार से इस प्रतिष्ठित उपलब्धि को प्राप्त करने वाले चौथे प्रोफेशनल हैं। उनकी यह उपलब्धि राज्य में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।
फेलोशिप के दौरान डॉ. गुप्ता ने Interprofessional Education पर आधारित एक प्रोजेक्ट विकसित एवं क्रियान्वित किया। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य स्नातक चिकित्सा विद्यार्थियों के बीच सहयोगात्मक सीखने, टीमवर्क और सामूहिक कार्यप्रणाली को सुदृढ़ करना था। प्रोजेक्ट में चिकित्सा शिक्षा के क्लिनिकल, सामाजिक एवं अंतर-व्यावसायिक पहलुओं को एकीकृत करने पर विशेष जोर दिया गया।
डॉ. गुप्ता की इस उपलब्धि से NSMCH में नवाचारपूर्ण चिकित्सा शिक्षा, अंतर-व्यावसायिक अधिगम और शैक्षणिक नेतृत्व से जुड़ी पहलों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
NSMCH परिवार ने डॉ. अनिमेष गुप्ता को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
NSMCH परिवार की ओर Managing Director श्री कृष्ण मुरारी ओर Principal प्रो.डॉ. हरिहर दीक्षित डॉ. अनिमेष गुप्ता को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।





