ब्रेकिंग
बिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारमधुबनी में 419 KG गांजा बरामद, डायल 112 का चालक समेत 4 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंडबिहार के 9 हजार से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, नहीं किया यह काम तो रूक जाएगी सैलरीबिहार में ई-चालान नहीं भरने वालों पर सख्ती: वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, लाइसेंस-रजिस्ट्रेशन भी रद्द करने की तैयारीबिहार में 'खजाना खाली' पर सियासत: जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दावे को किया खारिज, कहा- उन्हें अनुभव नहीं, सिर्फ जनता के बरगला रहे हैंकारों में बना रखा था गुप्त तहखाना, गोपालगंज में 600 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तारमधुबनी में 419 KG गांजा बरामद, डायल 112 का चालक समेत 4 गिरफ्तार, थानाध्यक्ष और एसआई सस्पेंडबिहार के 9 हजार से अधिक शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी, नहीं किया यह काम तो रूक जाएगी सैलरी

फुलवारी परिवहन परिसर में बनेगा CNG स्टेशन, 400 सरकारी बसों को रोज मिलेगी ईंधन भरने की सुविधा

बिहार सरकार ने पटना के फुलवारी शरीफ स्थित परिवहन परिसर में सीएनजी स्टेशन बनाने का फैसला लिया है। 20 हजार किलोग्राम क्षमता वाले इस स्टेशन पर प्रतिदिन 400 बसों में सीएनजी भरी जा सकेगी, जिससे सरकारी बसों को 24 घंटे ईंधन उपलब्ध होगा।

बिहार न्यूज
24 घंटे भरवा सकेंगे CNG
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:  बिहार में हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए परिवहन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ स्थित परिवहन परिसर में अत्याधुनिक सीएनजी स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिससे सरकारी सीएनजी बसों को ईंधन भरवाने के लिए निजी स्टेशनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सीएनजी स्टेशन में 400 बसों की सीएनजी भरने की क्षमता निर्धारित की गयी है। जहां 24 घंटे सरकारी बसों को सीएनजी ईंधन भरवा सकेंगे। एक साल के भीतर सीएनजी स्टेशन बनाने का लक्ष्य रखा गया है।  


बिहार को प्रदूषण रहित पर्यावरण अनुकूल प्रदेश बनाने के लिए लगातार काम कर रही डबल इंजन की सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए एक और बड़ी सुविधा देने जा रही है। जिसके तहत सरकारी सीएनजी बसों को गैस भराने के लिए अब बाहरी सीएनजी स्टेशनों पर लंबी कतार में घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी।


बिहार सरकार के परिवहन विभाग ने राजधानी के फुलवारी शरीफ स्थित परिवहन परिसर में सीएनजी स्टेशन निर्माण करने का फैसला लिया गया है। इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए परिवहन अधिकारियों ने कहा कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत चलने वाली सीएनजी बसों की यह स्टेशन बनाया जा रहा है। जिसका संचालन 24 घंटे फुलवारी स्थित परिवहन परिसर में किया जायेगा।  इससे सीएनजी बसों के साथ डीजल बसों पर निर्भरता घटेगी।  जिससे पर्यावरण अनुकूल विकास का सपना पूरा किया जायेगा। 


400 बसों में सीएनजी गैस भरने की क्षमता निर्धारित 

परिवहन अधिकारियों ने यह भी कहा कि फुलवारी शरीफ स्थित परिवहन परिसर में बनने जा रहे सीएनजी गैस स्टेशन की क्षमता करीब 20 हजार किलोग्राम निर्धारित की गयी है। जिससे एक दिन में करीब 400 बसों में सीएनजी गैस भरने की क्षमता प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम अंतर्गत चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के लिए इवी स्टेशन का भी निर्माण किया जा रहा है। बता दें कि राजधानी में सीएनजी वाहनों के लिए 38 सीएनजी स्टेशन मौजूद है। वहीं वाहनों की संख्या करीब 40 हजार के करीब हो चुकी है।  फुलवारीशरीफ में सीएनजी स्टेशन के निर्माण से बीआरसीटीसी बसों को ईंधन भरवाने के निजी स्टेशन पर जानने की जरूरत नहीं होगी।