ब्रेकिंग
राजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टराजबल्लभ यादव के बेटे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, नवादा के धर्मशीला देवी हॉस्पिटल को किया गया सीलतेजस्वी यादव छुट्टी मनाने विदेश से बिहार आए हैं, युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने साधा निशाना, कहा..जल्द ही फिर विदेश चले जाएंगेBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्ट

बिहार की तीन बंद पड़ी चीनी मिलें जल्द होंगी चालू, विधान परिषद में सीएम सम्राट चौधरी का ऐलान

Bihar Sugar Mills: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में घोषणा की कि गोपालगंज, सकरी और रैयाम की बंद पड़ी चीनी मिलों को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की संस्था के साथ एमओयू किया जाएगा।

Bihar Sugar Mills
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Sugar Mills: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को विधान परिषद में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि गोपालगंज, सकरी और रैयाम की बंद पड़ी तीन चीनी मिलों को जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की संस्था के साथ जल्द ही एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी शशि यादव के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में दी।



सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार बंद चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की दिशा में काम कर रही है और जल्द ही इन तीनों मिलों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे किसानों और क्षेत्र के लोगों को रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का लाभ मिलने की उम्मीद है।



वहीं, विधान परिषद में नल-जल योजना के रखरखाव को लेकर भी चर्चा हुई। पक्ष और विपक्ष के कई सदस्यों ने योजना की जिम्मेदारी दोबारा वार्ड सदस्यों को सौंपने की मांग उठाई। सदस्यों का कहना था कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र की बेहतर जानकारी होती है, इसलिए रखरखाव का काम उनके जिम्मे होना चाहिए।



जदयू विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह ने भी वार्ड सदस्यों को जिम्मेदारी देने की मांग की। इस पर पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने सरकार की वर्तमान व्यवस्था की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग और पीएचईडी विभाग के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि सदन के सदस्यों की मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार करेगी।



इसके अलावा विधान परिषद में सूखे नशे के बढ़ते चलन को लेकर भी ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाया गया। राजद विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने कहा कि गांजा, अफीम और हेरोइन जैसे नशे का प्रभाव बढ़ रहा है, जिससे बिहार को नुकसान हो रहा है।



सुनील कुमार सिंह के इस बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने आपत्ति जताई। कला संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार समेत कई विधान पार्षदों ने मंदिरों के पास नशे के सेवन को लेकर दिए गए बयान का विरोध किया। इसके बाद सदन में इस मुद्दे को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता