ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

बिहार के इस एयरपोर्ट के विस्तार को मिली नई रफ्तार, 64.80 करोड़ से विकसित होगा हवाई अड्डा

Bihar Airport News: बीरपुर हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने 28.42 करोड़ की नई निविदा जारी की है। कुल 64.80 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट को विकसित किया जाएगा, जिससे कोसी क्षेत्र में हवाई सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

Bihar Airport News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Airport News: बीरपुर हवाई अड्डे के विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने हवाई अड्डे के विस्तार और जरूरी ढांचे के निर्माण के लिए 28.42 करोड़ रुपये की नई निविदा जारी की है।



इस राशि से रनवे, विमानों के आवागमन के मार्ग, विमान पार्किंग क्षेत्र और अन्य आवश्यक हवाई सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इन कार्यों के पूरा होने के बाद हवाई अड्डे पर बड़े आकार के विमानों के संचालन की संभावना बढ़ जाएगी।



इससे पहले 10 मार्च 2026 को बीरपुर हवाई अड्डे के विकास के लिए 36.38 करोड़ रुपये की एक अन्य निविदा जारी की गई थी। इसके तहत यात्रियों के लिए नया अस्थायी टर्मिनल भवन, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) टावर, अग्निशमन केंद्र और अन्य जरूरी भवनों का निर्माण किया जाएगा। इन कार्यों की जिम्मेदारी संबंधित एजेंसी को सौंप दी गई है।



क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत बीरपुर हवाई अड्डे के विकास पर कुल 64.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नई निविदा के माध्यम से हवाई पट्टी सहित अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।



बीरपुर हवाई अड्डे के विकसित होने से कोसी क्षेत्र में हवाई सेवाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। इससे लोगों को यात्रा करने में अधिक सुविधा होगी और व्यापार, पर्यटन तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट के विकास से क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलने की संभावना है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता