ब्रेकिंग
PM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाजPM आवास योजना का पैसा लिया, फिर भी घर अधूरा छोड़ दिया... सैकड़ों लाभार्थियों से अब होगी राशि वसूलीसीने में दर्द के बाद अस्पताल पहुंची महिला, सर्जरी में पेट से निकले 14 पेन, 5 चम्मच और मोमबत्तीबिहार में तेज रफ्तार का कहर... भागलपुर बाइपास पर 3 दोस्तों की मौत, दूसरे हादसे में मैनेजर ने भी गंवाई जानबाढ़ में डूबा TMBU का पूरा परिसर, चारों तरफ पानी ही पानी... छात्र-कर्मियों की आवाजाही के लिए अब नाव का सहारामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों के साथ खाया खाना, सोनपुर में दिखा अलग अंदाज

बिहटा के नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हैंड्स-ऑन कार्यशाला, नर्व कंडक्शन स्टडी एवं इलेक्ट्रोमायोग्राफी पर चर्चा

संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस प्रकार की अकादमिक कार्यशालाएं एमबीबीएस एवं एमडी/एमएस के विद्यार्थियों तथा फैकल्टी के कौशल विकास में अत्यंत सहायक हैं, जो आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की आवश्यकता है।

बिहार न्यूज
पटना के बिहटा में कार्यकम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बिहटा में दिनांक 23 मार्च 2026 को फिजियोलॉजी विभाग द्वारा “नर्व कंडक्शन स्टडी एवं इलेक्ट्रोमायोग्राफी” विषय पर एक दिवसीय हैंड्स-ऑन कार्यशाला का सफल आयोजन एसोसिएशन ऑफ फिजियोलॉजिस्ट्स ऑफ इंडिया (एएसएसओपीआई) बिहार शाखा के तत्वाधान में किया गया।


कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. योगेश कुमार (प्रोफेसर, फिजियोलॉजी, एम्स पटना), डॉ. कमलेश झा (प्रोफेसर, फिजियोलॉजी, एम्स पटना), प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित, प्रो. (डॉ.) संजय कुमार (डीन, एनएसएमसीएच, बिहटा), आयोजन अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) मालती कुमारी (विभागाध्यक्ष, फिजियोलॉजी), आयोजन सचिव डॉ. पल्लवी आनंद (एसोसिएट प्रोफेसर, फिजियोलॉजी) तथा सह-आयोजन सचिव डॉ. हर्षवर्धन (असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजियोलॉजी) सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।


कार्यशाला के दौरान डॉ. योगेश कुमार (प्रोफेसर, फिजियोलॉजी, एम्स पटना), डॉ. कमलेश झा (प्रोफेसर, फिजियोलॉजी, एम्स पटना), प्रो. (डॉ.) संजय कुमार (डीन, एनएसएमसीएच, बिहटा) तथा डॉ. सुकीर्ति चौहान (न्यूरो सर्जन) द्वारा न्यूरो-मस्कुलर विकारों के निदान पर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक सत्र प्रस्तुत किए गए। इन सत्रों में विभिन्न न्यूरोलॉजिकल एवं मांसपेशीय रोगों के बीच अंतर करने में सहायक डायग्नोस्टिक टूल्स एवं तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके पश्चात आरएमएस कंपनी की टीम के सहयोग से हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, जिससे प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं क्लिनिकल अनुभव प्राप्त हुआ।


संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर कृष्ण मुरारी ने कहा कि इस प्रकार की अकादमिक कार्यशालाएं एमबीबीएस एवं एमडी/एमएस के विद्यार्थियों तथा फैकल्टी के कौशल विकास में अत्यंत सहायक हैं, जो आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की आवश्यकता है। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित ने कार्यशाला को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए मैनेजिंग डायरेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सतत प्रयासों से ही इस प्रकार के ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन संभव हो पाता है। कार्यशाला का सफल आयोजन प्रो. (डॉ.) संजय कुमार (डीन, एनएसएमसीएच, बिहटा) के संरक्षण में किया गया।


इस हैंड्स-ऑन कार्यशाला में बिहार के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों, जैसे पीएमसीएच पटना, आईजीआईएमएस पटना, जेएलएनएमसीएच भागलपुर, एनएमसीएच पटना, वीआरआईएमएस चकिया, एससीएमसी खगड़िया तथा एनएसएमसीएच बिहटा सहित 90 से अधिक एमडी/एमएस एवं एमबीबीएस के छात्रों तथा फैकल्टी सदस्यों ने भाग लिया।


कार्यशाला के हैंड्स-ऑन सत्र में प्रतिभागियों को नर्व कंडक्शन स्टडी की प्रक्रिया का डेमो एवं प्रैक्टिकल प्रदर्शन, इलेक्ट्रोमायोग्राफी मशीन के उपयोग का प्रशिक्षण, इलेक्ट्रोड लगाने की सही तकनीक का अभ्यास, विभिन्न नसों की कंडक्शन स्टडी का लाइव प्रदर्शन, मांसपेशियों की विद्युत गतिविधि रिकॉर्ड करने का व्यावहारिक अभ्यास, आधुनिक उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण, क्लिनिकल इंप्लीकेशन एवं रिपोर्ट इंटरप्रिटेशन का अभ्यास एवं रोगियों के केस-आधारित मूल्यांकन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।


इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) अशोक शरण (डायरेक्टर – एचआर), प्रो. (डॉ.) उदय नारायण सिंह (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट), प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह (मेडिकल डायरेक्टर) सहित संस्थान के कई वरिष्ठ विभागाध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं पूर्णतः सफल रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज की।

टैग्स