ब्रेकिंग
पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦‘2030 तक बिहार के किसी व्यक्ति को मजदूरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का ऐलान✦आठ दिन से लापता छात्र का गन्ने के खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में मची सनसनी✦दुर्गा मेला देखकर लौट रहे युवकों को अपराधियों ने बनाया निशाना, दो जगह लूटपाट और फायरिंग, दो घायल✦DRI और बिहार STF का एक्शन: तीन करोड़ की चरस जब्त, नेपाल से भारत पहुंची थी खेप; कई राज्यों में फैला नशे का सिंडिकेट

बिहारशरीफ के पॉश इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप

Bihar Crime News: बिहारशरीफ के एक पॉश इलाके में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने उसके दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया...

बिहारशरीफ के पॉश इलाके में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहारशरीफ शहर के पॉश इलाके में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना बिहार थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र के पास की है. मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है. शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं, परिजनों ने राहुल के दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है.


परिजनों के अनुसार, राहुल ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. वह सोमवार सुबह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. इसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला.


अगली सुबह श्रम कल्याण केंद्र के पास एक सुनसान जगह पर राहुल का शव मिलने की सूचना मिली. खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान राहुल के रूप में की. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया.


परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

मृतक के परिजनों का आरोप है कि राहुल के कुछ दोस्तों ने पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी. इसी आधार पर परिवार ने आशंका जताई है कि दोस्तों ने ही उसके साथ मारपीट कर उसकी हत्या की है. हालांकि, पुलिस जांच में अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि राहुल की मौत हत्या की वजह से हुई है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है.


परिजनों ने बताया कि राहुल सूखे नशे का आदी था. जिस स्थान से उसका शव बरामद किया गया, वहां नशीले पदार्थों के इंजेक्शन भी देखे गए हैं. पुलिस इस पहलू को भी जांच का हिस्सा मानकर मामले की छानबीन कर रही है.


घटना की सूचना मिलने के बाद बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस घटनास्थल की जांच करने के साथ ही मृतक के परिजनों और उसके दोस्तों से भी जानकारी जुटा रही है.