ब्रेकिंग
Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे Bihar News: बिहार में नहीं बैंक खाता, नहीं फ्लैट... फिर भी 19 करोड़ के मालिक हैं पवन सिंह, MLC बनने से पहले खुला पूरा हिसाब-किताबBihar weather: खुशखबरी! बिहार में समय पर आएगा मॉनसून, 15 जून से पहले होगी एंट्री; जानिए कब शुरू होगी झमाझम बारिशBihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे Bihar News: बिहार में नहीं बैंक खाता, नहीं फ्लैट... फिर भी 19 करोड़ के मालिक हैं पवन सिंह, MLC बनने से पहले खुला पूरा हिसाब-किताबBihar weather: खुशखबरी! बिहार में समय पर आएगा मॉनसून, 15 जून से पहले होगी एंट्री; जानिए कब शुरू होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी के बीच बदलेगा मौसम, 21 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवा का अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: भीषण गर्मी से जूझ रहे बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। रविवार को 21 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल में भीषण गर्मी का असर बना रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर बिहार का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और दक्षिण बिहार का 34 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शनिवार को राज्य के अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 33.6 से 44.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 22.5 से 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डेहरी में राज्य का सर्वाधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


रविवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में हल्की बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।


राजधानी पटना में अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं, लेकिन तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को जिले के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।


मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को दिन में तेज गर्मी और रात में उमस बनी रहेगी। दिन का तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और रात का 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सोमवार को आंशिक बादल छाने से तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है, हालांकि उमस बरकरार रहेगी। 28 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू होगा और हल्की बौछारें पड़ेंगी, जबकि 29 अप्रैल से 1 मई के बीच आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन उमस लोगों को परेशान करती रहेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता