ब्रेकिंग
अफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोजअफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोज

बिहार में गर्मी का सितम: 9 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार, कई जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: बिहार में गर्मी ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। रोहतास समेत 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में हीटवेव और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Bihar Weather Today
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार में एक बार फिर गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। राज्य के 9 जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। रोहतास रविवार को सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान करीब 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बक्सर, कैमूर और शेखपुरा में भी तापमान 42 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया।


राजधानी पटना में भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने राज्य के तीन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को गर्म हवा और तेज धूप से बचने की सलाह दी है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों तक पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा। आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने की वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।


हालांकि, 18 मई से 20 मई के बीच बिहार के कई जिलों में मौसम बदल सकता है। भागलपुर, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, कटिहार, अररिया, मुंगेर, खगड़िया, दरभंगा और मधुबनी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पटना में भी इस दौरान हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।


मौसम विभाग के मुताबिक, 17 से 21 मई के बीच पटना का अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। आज राजधानी का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं 19 मई को तापमान में हल्की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ सकती है।


बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में बारिश की गतिविधियां काफी कमजोर रहीं। मौसम विभाग के अनुसार, केवल कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस सीजन में अब तक बिहार में कुल 122.8 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य तौर पर इस समय तक 50.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस बार सामान्य से 143 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। फिलहाल राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर पड़ती नजर आ रही हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता