ब्रेकिंग
अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह की 100 गलतियां गिन रही थी जेडीयू, श्याम रजक बोले- शिशुपाल की तरह पार की सीमा, इसलिए हुई कार्रवाई✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट

Bihar News: विजिलेंस ब्यूरो का सौवां शिकार, भ्रष्ट आपूर्ति पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...

बिहार के पटना जिले के नौबतपुर में प्रखंड आपूर्ति अधिकारी विनोद कुमार को ₹8,000 रिश्वत लेते निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में निगरानी थाना कांड संख्या 100/126 दर्ज किया गया है।

Bihar News: विजिलेंस ब्यूरो का सौवां शिकार, भ्रष्ट आपूर्ति पदाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड से रिश्वतखोरी का एक ताजा मामला सामने आया है। यहां प्रखंड आपूर्ति अधिकारी विनोद कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने ₹8,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारी की गिरफ्तारी के बाद प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया।


जानकारी के अनुसार, नौबतपुर प्रखंड में तैनात प्रखंड आपूर्ति अधिकारी विनोद कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो को मिली थी। शिकायत के आधार पर निगरानी की टीम ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए कार्रवाई की योजना तैयार की गई।


बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही प्रखंड आपूर्ति अधिकारी विनोद कुमार ने शिकायतकर्ता से ₹8,000 की रिश्वत स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद निगरानी की टीम आरोपी अधिकारी को अपने साथ लेकर गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।


निगरानी विभाग की ओर से इस मामले को निगरानी थाना कांड संख्या 100/126 के रूप में दर्ज किए जाने की जानकारी दी गई है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। निगरानी की कार्रवाई के बाद अब यह भी जांच की जा सकती है कि आरोपी अधिकारी ने इससे पहले भी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग की थी या नहीं।


गिरफ्तारी के बाद अब निगरानी विभाग की जांच में यह सामने आएगा कि ₹8,000 की रिश्वत किस काम के लिए मांगी गई थी और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति या अधिकारी की भूमिका थी या नहीं। फिलहाल निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आरोपी विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।