ब्रेकिंग
‘सरकार की नाकामी और जिम्मेदारी कोर्ट के कंधों पर..’ पीएम मोदी के FTC वाले ऐलान पर सुधाकर सिंह का पलटवारशराब मामले में जेल में बंद आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपबेगूसराय में छात्रों का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; हजारों छात्रों ने लगाए सरकार विरोधी नारे‘एक दिन आपको भी जेल में ठूंसा जाएगा, किसी भ्रम में मत रहिए’, लाठीचार्ज पर सदन में सिद्दीकी ने सरकार को चेताया; कहा- यह 1974 जैसा आंदोलनजिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या‘सरकार की नाकामी और जिम्मेदारी कोर्ट के कंधों पर..’ पीएम मोदी के FTC वाले ऐलान पर सुधाकर सिंह का पलटवारशराब मामले में जेल में बंद आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोपबेगूसराय में छात्रों का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग; हजारों छात्रों ने लगाए सरकार विरोधी नारे‘एक दिन आपको भी जेल में ठूंसा जाएगा, किसी भ्रम में मत रहिए’, लाठीचार्ज पर सदन में सिद्दीकी ने सरकार को चेताया; कहा- यह 1974 जैसा आंदोलनजिस प्यार के लिए चुनी नई जिंदगी, वही बना मौत की वजह? बेतिया में युवक की गला रेतकर हत्या

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में छात्र आंदोलन पर घमासान, BJP विधायक बोले- "हमला करने वाले छात्र नहीं, राजनीतिक गुंडे थे"

बिहार विधानसभा में पटना छात्र आंदोलन और लाठीचार्ज का मुद्दा छाया रहा। सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। BJP विधायक ने आरोप लगाया कि हमला करने वाले छात्र नहीं बल्कि राजनीतिक लोग थे, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा में छात्र आंदोलन पर घमासान, BJP विधायक बोले- "हमला करने वाले छात्र नहीं, राजनीतिक गुंडे थे"
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पटना में हुए छात्र आंदोलन और पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा गरमा गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच इस मामले को लेकर तीखी बहस देखने को मिली। भाजपा विधायक श्याम बाबु  ने जहां आंदोलन के दौरान खुद पर हुए कथित हमले का मुद्दा उठाया, वहीं विपक्ष ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की।

सदन में प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष के विधायक श्याम बाबू ने पटना में हुए प्रदर्शन का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कल जो लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे, वे छात्र नहीं बल्कि आंदोलनकारी थे। भाजपा विधायक ने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान उनके ऊपर और अन्य विधायकों पर जानलेवा हमला किया गया।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन किसी भी तरह की हिंसा और तोड़फोड़ को स्वीकार नहीं किया जा सकता। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोग छात्रों के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा विधायक ने लगाया राजनीतिक साजिश का आरोप

सत्ता पक्ष के विधायक श्याम बाबु ने सदन में कहा कि कल प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और विधायकों की गाड़ियों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हमला और तोड़फोड़ की गई, वह किसी छात्र का व्यवहार नहीं हो सकता।भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक पार्टी के समर्थक आंदोलन की आड़ में हिंसा फैलाने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रख सकते हैं, लेकिन हमला करना और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना किसी भी हालत में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन विरोध के नाम पर कानून व्यवस्था को चुनौती देना स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विपक्ष ने किया हंगामा, स्पीकर ने संभाली स्थिति

सत्ता पक्ष के आरोपों के बाद विपक्षी विधायक भड़क गए और उन्होंने सदन में जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विपक्ष की ओर से छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और सरकार की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए गए।हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। स्पीकर ने कहा कि सभी सदस्यों को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन सदन की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो मुद्दे उठाए जा रहे हैं, वे महत्वपूर्ण हैं, लेकिन हंगामे के जरिए अपनी बात रखने से स्थिति बेहतर नहीं होगी।स्पीकर ने सभी विधायकों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें ताकि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सके।

फिर सत्ता पक्ष ने दोहराया आरोप

स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद भी सत्ता पक्ष के विधायक श्याम बाबू ने एक बार फिर कल की घटना का जिक्र किया। बीजेपी विधायक श्याम बाबू यादव ने सदन में कहा कि डाकबंगला चौराहे पर जो कल प्रदर्शन हुआ, वो छात्र नहीं थे गुंडे थे। मेरे ऊपर हमला किया गया। मेरे गार्ड्स पर हमला हुआ। कल मेरी हत्या हो जाती। वो सब राजनीति पार्टी के गुंडे थे। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने विधायकों की गाड़ियों पर हमला किया, वे छात्र नहीं हो सकते।उन्होंने कहा कि छात्र कभी इस तरह की हिंसा और तोड़फोड़ नहीं कर सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि यह राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों की साजिश थी, जो छात्रों के आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे।

छात्र आंदोलन बना विधानसभा में बड़ा मुद्दा

बता दें कि पटना में छात्रों के प्रदर्शन और उसके बाद हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष लगातार सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष हिंसा और तोड़फोड़ के लिए विपक्षी दलों से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहरा रहा है। विधानसभा के अंदर और बाहर दोनों जगह इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में भी मानसून सत्र के दौरान छात्र आंदोलन और पुलिस कार्रवाई का मुद्दा सदन में प्रमुखता से उठने की संभावना है।