ब्रेकिंग
स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

BIHAR NEWS : बिहार विधान परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा! छात्र आंदोलन पर बवाल, वेल में आए विपक्ष के MLC; सिर्फ 16 मिनट में सदन स्थगित

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के चौथे दिन पटना छात्र आंदोलन को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सरकार ने प्रदर्शन के दौरान विधायकों से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की बात कही, वहीं विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। हंगामे के बाद सदन स्थगित कर दिय

BIHAR NEWS : बिहार विधान परिषद में कार्यवाही शुरू होते ही  हंगामा! छात्र आंदोलन पर बवाल, वेल में आए विपक्ष के MLC;  सिर्फ 16 मिनट में सदन स्थगित
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

बिहार विधान परिषद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पटना में हुए छात्र आंदोलन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। डाक बंगला चौराहे पर छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर सदन में जमकर बहस हुई। देखते ही देखते मामला इतना गरमा गया कि विधान परिषद की कार्यवाही महज 16 मिनट के अंदर ही स्थगित करनी पड़ी।

सदन की शुरुआत के साथ ही सरकार की ओर से पटना में हुए प्रदर्शन के दौरान विधायकों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हमले का मुद्दा उठाया गया। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने का अधिकार सभी को है, लेकिन जनप्रतिनिधियों को चिन्हित कर उनके साथ इस तरह का व्यवहार करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार की ओर से कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान जिन लोगों ने विधायकों के साथ गलत व्यवहार किया है, उनकी पहचान की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने साफ किया कि कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विपक्ष ने सरकार पर लगाया छात्रों की आवाज दबाने का आरोप

सरकार के इस बयान के बाद विपक्षी विधायक अपनी सीटों से खड़े हो गए और जमकर विरोध करने लगे। विपक्ष का कहना था कि पटना में प्रदर्शन कर रहे लोग छात्र थे और वे अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे थे। विपक्षी सदस्यों ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की समस्याओं को सुनने के बजाय उन पर पुलिस बल का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अपनी बात रखने का अधिकार है और उनकी मांगों पर बातचीत होनी चाहिए, न कि लाठीचार्ज और कार्रवाई के जरिए उनकी आवाज दबाई जानी चाहिए। विपक्ष ने सरकार से छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाब मांगा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

सुनील सिंह के स्थगन प्रस्ताव पर भी हंगामा

इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की ओर से छात्र आंदोलन के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाने की कोशिश की गई। हालांकि सभापति ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया और इसे पहले ही स्थगित कर दिया।इसके बाद राजद के विधान पार्षद इस मुद्दे को लेकर सदन में हंगामा करने लगे। विपक्षी सदस्यों ने सभापति के फैसले का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ता देख सभापति ने सदन की कार्यवाही को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन विपक्ष के लगातार विरोध के कारण स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।

महज 16 मिनट में सदन की कार्यवाही स्थगित

विधान परिषद में बढ़ते हंगामे को देखते हुए सभापति ने आखिरकार सदन की कार्यवाही स्थगित करने का फैसला लिया। मानसून सत्र के चौथे दिन बिहार विधान परिषद की कार्रवाई शुरू होने के करीब 16 मिनट बाद ही दोपहर 2:30 बजे तक के लिए सदन स्थगित कर दिया गया। अब सभी की नजरें दोपहर बाद होने वाली कार्यवाही पर टिकी हैं। माना जा रहा है कि छात्र आंदोलन, पुलिस कार्रवाई और विधायकों के साथ हुए विवाद का मुद्दा एक बार फिर सदन में उठ सकता है।

छात्र आंदोलन बना बिहार की राजनीति का नया मुद्दा

पटना में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सियासत लगातार तेज होती जा रही है। जहां सरकार प्रदर्शन के दौरान हुई कथित हिंसा और विधायकों के साथ व्यवहार को लेकर कार्रवाई की बात कर रही है, वहीं विपक्ष इसे छात्रों की आवाज दबाने का मामला बता रहा है। मानसून सत्र के दौरान यह मुद्दा आगे भी सदन में हंगामे का कारण बन सकता है। छात्र संगठनों की मांगों, पुलिस कार्रवाई और सरकार के रुख को लेकर राजनीतिक बयानबाजी जारी है।