ब्रेकिंग
हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी ✦हरियाणा से अमेरिका तक का सफर: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अनिल पंडित की चर्चा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन का दावा ✦चॉकलेट मांगने पर मामा ने थमा दी पिस्टल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत✦पटना के डाकबंगला पूजा पंडाल पहुंचे लालू यादव और प्रशांत किशोर, मीसा भारती ने दी दशहरा की शुभकामनाएं✦महाअष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे निशांत कुमार, युवाओं से की नशा और हिंसा छोड़ने की अपील✦टाइगर श्रॉफ की BMW पर फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

बिहार के शिक्षकों को AI में दक्ष बनाने की पहल, शिक्षक दिवस पर Google India से होगा MOU

Bihar Education News: शिक्षक दिवस पर पटना में आयोजित समारोह में बिहार सरकार और Google India के बीच MOU होगा। शिक्षकों को AI के क्षेत्र में प्रशिक्षित कर उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ाया जाएगा। समारोह में हर जिले के एक शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा।

Bihar Education News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Education News: शिक्षक दिवस पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में शिक्षकों के एआई संवर्द्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों को एआई के क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए गूगल इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मौजूदगी में एससीईआरटी के निदेशक और गूगल के प्राधिकृत प्रतिनिधि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते के माध्यम से शिक्षकों के एआई संबंधी ज्ञान और कौशल को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।



विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दोनों उप मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे। इस दौरान हर जिले से चयनित एक-एक शिक्षक को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।



समारोह को राज्य के अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत राज्य के जिन माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध है, वहां समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा।



इससे विद्यालयों में मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी भी सीधे जुड़ सकेंगे। समारोह के दूसरे सत्र में स्कूली बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे और अपनी प्रतिभा के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता