ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

वर्दी में रील बनाने वाले 40 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, सबसे ज्यादा इस जिले के बनाते हैं वीडियो

बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सेल्फी और रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले 40 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। SOP के उल्लंघन में पटना सहित कई जिलों के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

बिहार न्यूज
पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार पुलिस मुख्यालय ने वर्दी में सेल्फी लेने और सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के तहत कुल 40 पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया है और उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।


यह कदम बिहार पुलिस मुख्यालय के AIG (कल्याण) द्वारा जारी पत्र के आधार पर उठाया गया है। निर्देश में स्पष्ट कहा गया है कि वर्दी में रील बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करना निर्धारित SOP (मानक संचालन प्रक्रिया) का उल्लंघन है।


सबसे अधिक मामले पटना जिले से सामने आए हैं, जहां 16 पुलिसकर्मियों को चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, गया, सीतामढ़ी, सहरसा, जमुई, मुंगेर और किशनगंज समेत कई जिलों के पुलिसकर्मी भी इस सूची में शामिल हैं।


इस पूरे मामले में बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

टैग्स