ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Bihar News: बिहार के पंचायतों में होगी 8053 क्लर्क की नियुक्ति, पंचायती राज विभाग ने जारी किया संकल्प

Bihar News: बिहार सरकार पंचायती योजनाओं के सुचारू संचालन और अभिलेखन व्यवस्था के लिए राज्यभर में 8053 लिपिकों की नियुक्ति करेगी। इस पर सरकार सालाना 3 अरब रुपये से अधिक खर्च करेगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पंचायतों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और अभिलेखन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से पंचायती राज विभाग ने राज्यभर में 8053 निम्नवर्गीय लिपिकों की नियुक्ति का संकल्प जारी किया है। इस फैसले के तहत पूरे राज्यभर के पंचायतों में 8053 क्लर्क की नियुक्ति होगी।


यह निर्णय की 10 जून को हुई राज्य मंत्रिपरिषद बैठक में लिए गए फैसले के आलोक में लिया गया है। सरकार इस बहाली पर सालाना 3 अरब रुपये से अधिक खर्च करेगी। एक कर्मचारी पर प्रतिमाह औसतन 32,442 का व्यय अनुमानित है।


पंचायती राज विभाग के अनुसार, प्रत्येक पंचायत में एक लिपिक की तैनाती की जाएगी, जो पंचायत कार्यालय में अभिलेखों के प्रबंधन, योजनाओं की मॉनिटरिंग, स्ट्रीट लाइट योजना, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन इत्यादि के दस्तावेजीकरण में सहयोग करेगा। इसके साथ ही निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यों में भी उनकी भूमिका रहेगी।


संकल्प के अनुसार, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में सबसे अधिक 396 पंचायतों में लिपिकों की बहाली की जाएगी, जबकि शेखपुरा जिले में सबसे कम 49 लिपिकों की नियुक्ति होगी। सरकार का यह कदम बिहार में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक संरचना को सशक्त बनाने और योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता