ब्रेकिंग
UCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौताUCC पर NDA में खींचतान! अमित शाह के बयान के बाद JDU क्यों हुई एक्टिव? नीतीश-ललन की 2 राउंड बैठक से बढ़ा सस्पेंस, 5 पॉइंट में समझिए पूरा खेल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौता

बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरी

बिहार मंत्रिपरिषद ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत ओलंपिक, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, क्रिकेट और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न वेतन स्तरों पर सीधे सरकारी नौकरी मिलेगी

बिहार न्यूज
सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार सरकार ने राज्य के प्रतिभावान और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मंत्रिपरिषद ने बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के अधिसूचना प्रारूप को मंजूरी प्रदान कर दी है। इस संशोधन के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न वेतन स्तरों पर सीधे सरकारी सेवा में नियुक्ति का अवसर मिलेगा।


सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2023 में संशोधन करते हुए नियुक्ति की पात्रता और पदों को और स्पष्ट किया गया है। नई व्यवस्था के तहत बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली, 2023 (समय-समय पर यथासंशोधित) में ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण/रजत/ कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी, ओलम्पिक खेलों में शामिल खेल विधा के किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी तथा क्रिकेट खेल विधा के किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तथा एशियाई गेम्स/राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक विजेता प्रतिभावान / उत्कृष्ट खिलाड़ियों की वेतन स्तर-09 (ग्रेड पे- 5400/-) में नियुक्ति मिलेगी। 


वही एशियन गेम्स/ कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल खेल विधा के किसी भी प्रारूप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तथा रजत / कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को वेतन स्तर-07 (ग्रेड पे-4600/-) एवं नेशनल गेम्स/सीनियर नेशनल चैम्पियनशीप के किसी भी प्रारूप में स्वर्ण/रजत पदक विजेता खिलाड़ी को वेतन स्तर-06 (ग्रेड पे- 4200/-) में नियुक्ति हेतु बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के अधिसूचना प्रारूप पर मंत्रिपरिषद् की स्वीकृति प्रदान की गई।