ब्रेकिंग
सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे सुपौल के थाना हाजत में बंद युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस पर हत्या का आरोप, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा क्या बिहार दिवालिया होने के कगार पर है? तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी से पूछा सवाल Bihar News: अब नहीं लगेंगे अस्पताल के चक्कर! PMCH मिनटों में थानों को भेजेगा पोस्टमार्टम रिपोर्टBihar News : टूटा पुल, बढ़ी चिंता... अब 100 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी विक्रमशिला सेतु की किस्मतBihar News: जिस निशांत को लोग समझते थे इंजीनियर , MLC चुनाव के बीच उनका सच आया सामने; देखिए कितने पढ़े लिखें पूर्व CM के बेटे

नेपाल सीमा से 11 संदिग्धों के बिहार में घुसने का इनपुट, इंटेलिजेंस की रिपोर्ट से सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट, SOP जारी

Bihar security alert: नेपाल सीमा से 11 संदिग्ध घुसपैठियों के बिहार में प्रवेश की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। आईबी रिपोर्ट के आधार पर पूरे राज्य में जांच और निगरानी बढ़ा दी गई है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar security alert: नेपाल के सीमावर्ती इलाकों के रास्ते 11 संदिग्ध घुसपैठियों के बिहार में प्रवेश की सूचना के बाद राज्य में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की इस रिपोर्ट ने पुलिस महकमे में गंभीर चिंता पैदा कर दी है। नेपाल बॉर्डर पर हालिया भंसार विवाद के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच इस इनपुट को पुलिस मुख्यालय ने बेहद गंभीरता से लिया है।


स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलाधिकारियों, एसएसपी और रेल एसपी को एसओपी जारी कर संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान और जांच के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी बंगाल चुनाव के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठनों की संभावित गतिविधियों को लेकर खुफिया इनपुट के बाद कई जिलों को अलर्ट पर रखा गया था।


जारी एसओपी में निर्देश दिया गया है कि सभी जिलों में विदेशी नागरिकों के आवासन से जुड़ी जानकारी जुटाई जाए। थानों को होटल, लॉज, छात्रावास, मुसाफिरखाने और अन्य ठहराव स्थलों की सघन जांच करने तथा किरायेदारों और यात्रियों का अनिवार्य सत्यापन सुनिश्चित करने को कहा गया है। खुली भारत-नेपाल सीमा को देखते हुए लगातार निगरानी पर जोर दिया गया है।


इसके अलावा एनएच पर स्थित सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की जांच, रेलवे स्टेशनों, प्लेटफॉर्म, रिटायरिंग रूम और कैंटीन की निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। रेल यात्रियों की जांच पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।


पुलिस मुख्यालय ने राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल, बस अड्डे, टैक्सी और ऑटो स्टैंड, अस्पताल, हवाई अड्डे और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। इन स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच भी अनिवार्य की गई है।


मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष शाखा ने डीजीपी के साथ-साथ एटीएस, सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी स्तर के अधिकारियों को भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कहा है। वहीं एसएसबी पटना के आईजी नीतीश कुमार उज्ज्वल ने कहा कि इस तरह के किसी आधिकारिक पत्र की जानकारी उन्हें नहीं है, लेकिन नेपाल की मौजूदा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और बॉर्डर क्षेत्रों में पूरी सतर्कता के साथ निगरानी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता