ब्रेकिंग
Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : दशहरा की खुशी अचानक मातम में बदली! पटना के इस इलाके में रावण दहन के दौरान मची अफरा-तफरी, 4 महिलाएं घायल✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके

बिहार की 2 शिक्षिका राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी बधाई

बिहार की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद और खुशबू कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दोनों को बधाई देते हुए उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव बताया।

बिहार न्यूज
बिहार की दोनों शिक्षिकाओं की उपलब्धि पर जताया गर्व
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित बिहार की दोनों महिला शिक्षिकाओं को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


गोपालगंज के कुचायकोट स्थित राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की शिक्षिका पुष्पा प्रसाद और बांका के बिदायडीह स्थित उर्दू प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका खुशबू कुमारी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चुना गया था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में दोनों शिक्षिकाओं को सम्मानित किया।


शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार की दोनों महिला शिक्षिकाओं का सम्मान पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह उपलब्धि उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।


उन्होंने कहा कि बिहार के शिक्षक अपने उत्कृष्ट कार्यों और समर्पण के माध्यम से राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। दोनों शिक्षिकाओं की उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक है।


शिक्षा मंत्री ने दोनों शिक्षिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका सम्मान और उपलब्धियां राज्य के अन्य शिक्षकों को भी अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेंगी।

बिहार की 2 शिक्षिका राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी बधाई

टैग्स