Bihar National Highway: बिहार में चार राष्ट्रीय राजमार्ग ऐसा है जो सबसे व्यस्त है. हम बात कर रहे हैं पूर्वोत्तर भारत को जोडने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग की. NH-27 भारत के सबसे लंबे राज्य हाईवे में से एक है. इसके अलावे तीन और राष्ट्रीय राजमार्ग हैं जो काफी लाइलाइन है.
राष्ट्रीय राजमार्ग सं- 27 बिहार में गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और पूर्णिया जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरता है. चूंकि यह नेशनल हाईवे पूर्वोत्तर भारत को जोड़ता है,लिहाजा इस पर लगातार भारी यातायात रहता है. NH-27 भारत का दूसरा सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 3,507 किलोमीटर है.
NH-30 भी सूबे का एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है, यह पटना को आरा, बक्सर और अन्य शहरों से जोड़ता है. राज्य की राजधानी से जुड़े होने के कारण इस मार्ग पर भारी यातायात देखा जाता है. इस मार्ग पर पटना-बख्तियारपुर और कोइलवर-भोजपुर जैसे प्रमुख हिस्सों का चौड़ीकरण कर उन्हें चार लेन में विकसित किया गया है.
NH-31पर भी हैवी ट्रैफिक रहता है. यह राजमार्ग उत्तर बिहार के महत्वपूर्ण जिलों को पड़ोसी राज्य बंगाल से जोड़ता है. जो लगभग 1,000 किलोमीटर की लंबाई तक फैला हुआ है. बिहार में इसकी लंबाई लगभग 415 किलोमीटर है, जहां यह छपरा, पटना, हाजीपुर, बख्तियारपुर, मोकामा, बाढ़, नवादा, खगड़िया, बेगूसराय, बिहपुर, कोढ़ा और कटिहार जैसे प्रमुख शहरों से होकर गुजरता है.
NH-22, भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. पुराना नेशनल हाईवे-22 अब नेशनल हाईवे-5 के नाम से जाना जाता है, जबकि नया एनएच-22 बिहार के सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा से शुरू होकर झारखंड के लोहरदगा में समाप्त होता है. यह राजमार्ग बिहार और झारखंड के बीच संपर्क स्थापित करते हुए क्षेत्रीय विकास, व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देता है. बिहार में यह हाईवे सीतामढ़ी, सोनबरसा, डुमरा, मुजफ्फरपुर, बैरिया, वैशाली, हाजीपुर, गोरौल, पटना, पुनपुन, मसौढ़ी, जहानाबाद और गया जैसे शहरों से होकर गुजरता है.




