ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार के 6 डॉक्टर बर्खास्त, नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 18 एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य के 6 डॉक्टरों को सरकार

 बिहार के 6 डॉक्टर बर्खास्त, नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. मुख्य सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है. बैठक में कुल 18 एजेंडे पर मुहर लगी है. राज्य के 6 डॉक्टरों को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है. लापरवाही के कारण यह एक्शन लिया गया है. बेगूसराय के बलिया की पीएचसी प्रभारी ज्योति सुल्तानियां, शेखपुरा सदर हॉस्पिटल के डॉ मोशब्बिर हयात असकरी को बर्खास्त किया गया है.


इनके अलावा लखीसराय जिले के हलसी पीएचसी के प्रभारी रामचंद्र प्रसाद, रोहतास के पीएचसी प्रभारी डॉ इंदु ज्योति, गोपालगंज जिले के फुलवरिया रेफरल हॉस्पिटल की डॉक्टर संगीता पंकज और बेगूसराय जिले के साहेब कमालपुर पीएचसी के प्रभारी डॉ सुनील कुमार पाठक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त किया गया है. कई दिनों से लगातार अपनी ड्यूटी से अनधिकृत रूप से गायब रहने के कारण सरकार ने यह एक्शन लिया है.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में चल रही कैबिनेट की यह अहम बैठक खत्म हो गई है. मंत्रिपरिषद की इस अहम बैठक में कुल 18 एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश सरकार ने ठेके पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया है. सरकारी नौकरी की नियुक्ति में वेटेज देने के फैसले पर कैबिनेट में मुहर लगी है. ठेके पर बहाल कर्मियों को वेटेज देने का निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि 60 साल तक की उम्र तक इनकी नौकरी रहेगी. बेल्ट्रान के कर्मी को आउटसोर्सिंग ही माना जायेगा. चौधरी कमिटी पार्ट-2 पर कैबिनेट की मुहर लगी है.