ब्रेकिंग
Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦45 साल का उम्र का अंतर, फिर भी हुआ प्यार! 75 साल के रामसुगर ने 30 साल की रानी से की सगाई

26 साल पुराना सोन नदी जल विवाद खत्म, बिहार-झारखंड के बीच बनी सहमति

Son River water dispute: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर 26 साल से चला आ रहा विवाद खत्म हो गया है। नई दिल्ली में हुई बैठक में दोनों राज्यों के बीच जल बंटवारे पर सहमति बनी।

Son River water dispute
© Social media
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Son River water dispute: बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के पानी के बंटवारे को लेकर 26 साल से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है। दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे पर सहमति बन गई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के किसानों तथा राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में एक बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। इसी बैठक में सोन नदी के जल बंटवारे से जुड़े लंबे समय से लंबित विवाद को लेकर सहमति बनी।



सीएम सम्राट चौधरी के मुताबिक, इस समझौते से बिहार के किसानों के लिए सिंचाई के पानी की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। पानी की बेहतर उपलब्धता से खेती को मजबूती मिलेगी और किसानों को सिंचाई की सुविधा में सुधार हो सकता है।



मुख्यमंत्री ने इस समझौते को बिहार के हित में बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे राज्य में कृषि और विकास को फायदा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि समझौते का लाभ झारखंड के लोगों को भी मिलेगा।



सम्राट चौधरी ने इस समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 26 साल से लंबित इस विवाद का अंत बिहार के हित में एक ऐतिहासिक समाधान है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता