ब्रेकिंग
Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की पहल, पटना में लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सलाह

पटना में बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के लीगल एड क्लीनिक ने निःशुल्क विधिक सहायता शिविर आयोजित कर आम लोगों को कानूनी अधिकारों की जानकारी और जरूरतमंदों को मुफ्त कानूनी सलाह दी।

बिहार न्यूज
निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

पटना: बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के लीगल एड क्लीनिक की ओर से सोमवार, 31 अगस्त 2026 को पटना के पहाड़पुर, इमामबाड़ा, पुलिस कॉलोनी, अनीसाबाद, सेक्टर-बी में निःशुल्क विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया गया।


शिविर के माध्यम से आम लोगों को कानून से संबंधित जानकारी देने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध कराई गई।


कार्यक्रम में बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ के निदेशक डॉ. अरुण श्रीवास्तव, प्राचार्या डॉ. अमृता, विभागाध्यक्ष डॉ. फरहत जबीन सहित विधिक सहायता केंद्र के सदस्य और छात्र-छात्राएं सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।


शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को उनके कानूनी अधिकारों और कानून से जुड़ी प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक करना था। इसके साथ ही लोगों की विभिन्न कानूनी समस्याओं को सुनकर उन्हें आवश्यक निःशुल्क कानूनी परामर्श और सहायता प्रदान की गई।


आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों के जरिए समाज के उन लोगों तक कानूनी सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, जो आर्थिक या अन्य कारणों से कानूनी सेवाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं। कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं ने भी लोगों को विधिक जानकारी देने और उनकी समस्याओं को समझने में सहयोग किया।

बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ की पहल, पटना में लोगों को दी गई निःशुल्क कानूनी सलाह

टैग्स