ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

बिहार के दो IAS अधिकारी केंद्र में तैनात, बंदना प्रेयषी और अनुपम कुमार दिल्ली के लिए रिलीव

PATNA: नई सरकार के गठन के बाद बिहार से 2 IAS अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेज दिया गया। बंदना प्रेयषी और अनुपम कुमार को सेंट्रल डेपुटेशन के लिए बिहार सरकार ने रिलीव भी कर दिया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नई सरकार के गठन के बाद बिहार से 2 IAS अफसरों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। राज्य सरकार ने अनुपम कुमार और बंदना प्रेयषी को इसके लिए औपचारिक रूप से रिलीव कर दिया है।


बिहार कैडर के 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम कुमार को केंद्र सरकार के ऊर्जा मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, बंदना प्रेयषी को रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव (उर्वरक) बनाया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों अधिकारियों को रिलीव करने की अधिसूचना जारी कर दी है।


बंदना प्रेयषी एक तेज-तर्रार आईएएस अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमफिल की पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत में भोजपुर और बाढ़ में एसडीओ रहीं। इसके बाद वे सीवान, भागलपुर और गया की जिलाधिकारी भी रह चुकी हैं। उन्होंने बिहार सरकार के कई विभागों में अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। बंदना प्रेयषी इससे पहले भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रह चुकी हैं। वर्ष 2014 से 2019 के बीच उन्होंने केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर काम किया था।


वही अनुपम कुमार बिहार सरकार में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे, जबकि बंदना प्रेयषी समाज कल्याण विभाग की सचिव थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों अधिकारी 1 मई से अपने नए पद का कार्यभार संभालेंगे। इनकी जगह मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव चंद्रशेखर सिंह को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और समाज कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा उन्हें संसदीय कार्य विभाग के सचिव और बिहार विकास मिशन के निदेशक की जिम्मेदारी भी दी गई है।


अनुपम कुमार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी अधिकारियों में माना जाता है। वे मुजफ्फरपुर, नालंदा समेत कई जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं और लंबे समय तक मुख्यमंत्री सचिवालय में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, 2002 बैच की आईएएस अधिकारी प्रतिमा सतीश कुमार को भी हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है। उन्हें जनजातीय कार्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।