ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

बिहार के सरकारी अस्पतालों में स्ट्रेचर-व्हील चेयर को लेकर नई गाइडलाइन जारी, मरीजों की सुरक्षा पर जोर

Bihar News: बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में स्ट्रेचर और व्हील चेयर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है. नई गाइडलाइन में मरीजों की सुरक्षा पर जोर दिया गया है.

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार ने सरकारी अस्पतालों में मरीजों के लिए सुरक्षित और सुगम स्ट्रेचर, व्हील चेयर और पेशेंट ट्रॉली सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अस्पतालों में इन उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।


निर्देश में कहा गया है कि अस्पतालों की क्षमता के अनुसार स्ट्रेचर, व्हील चेयर और ट्रॉली की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए। ये उपकरण गंभीर, घायल या चलने में असमर्थ मरीजों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित और आरामदायक तरीके से ले जाने के लिए बेहद आवश्यक हैं।


आपातकालीन स्थिति में मरीजों को एंबुलेंस से वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एक्स-रे या पैथोलॉजी लैब तक पहुंचाने में इन उपकरणों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। समय पर सुविधा न मिलने से मरीज के “गोल्डन आवर” पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, जिससे जान का जोखिम बढ़ जाता है।


स्वास्थ्य विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि अस्पताल के मुख्य द्वार और पार्किंग क्षेत्र में इन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को एंबुलेंस से तुरंत वार्ड तक पहुंचाया जा सके। इससे परिजनों को मरीजों को उठाकर ले जाने जैसी असुरक्षित स्थिति से बचाया जा सकेगा।


इसके अलावा, अस्पताल की बेड क्षमता और मरीजों की संख्या को देखते हुए 10 प्रतिशत अतिरिक्त स्ट्रेचर और व्हील चेयर को स्टैंडबाय के रूप में रखने की भी सलाह दी गई है, ताकि आपात स्थिति में कोई कमी न रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता