ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

छात्रों के सामने झुकी सरकार: प्रदर्शनकारियों पर दर्ज सभी FIR होंगी वापस, बिहार गवर्मेंट का बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने NEET-UG परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस लेने का फैसला लिया है। सम्राट चौधरी की सरकार ने भविष्य में भी छात्रों पर कोई कार्रवाई नहीं करने की घोषणा की है।

बिहार न्यूज
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। बिहार सरकार ने NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए छात्र आंदोलनों के संबंध में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने सोमवार को यह घोषणा की है कि प्रदर्शन में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी (FIR) वापस ली जाएंगी।


सरकार ने यह स्पष्ट किया कि NEET-UG परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, इन आंदोलनों से जुड़े छात्रों के खिलाफ भविष्य में भी किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। बिहार सरकार ने छात्रों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है। 


इस फैसले को छात्र हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।


बिहार सरकार की इस घोषणा के बाद उन छात्रों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके खिलाफ प्रदर्शन के दौरान विभिन्न थानों में मामले दर्ज किए गए थे। 


टैग्स