ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

पटना समेत 8 जिलों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; गंगा किनारे रहने वालों से सावधानी बरतने की अपील

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। पटना के गांधी घाट और हाथीदह में गंगा के उच्चतम बाढ़ स्तर को पार करने की आशंका है। 8 जिलों के निचले इलाकों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Bihar Flood Alert
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood Alert: बिहार में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित बाढ़ को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 



जल संसाधन विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, पटना जिले के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर आज रात उच्चतम बाढ़ स्तर (Highest Flood Level) को पार कर सकता है। वहीं, हाथीदह (मोकामा) में 4 सितंबर की दोपहर गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर जाने की संभावना जताई गई है।



संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद जिलों में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। विभाग ने लोगों से किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने को कहा है।



आपदा प्रबंधन विभाग के जरूरी दिशा-निर्देश

नदी, घाट, तटबंध और निचले इलाकों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें।

बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को नदी तथा जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।

प्रशासन द्वारा चिन्हित सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों की जानकारी पहले से रखें। जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।

नदी में स्नान या तैराकी, नाव से अनावश्यक आवागमन और सेल्फी जैसी जोखिमपूर्ण गतिविधियों से पूरी तरह बचें।

जरूरी दस्तावेज, दवाइयां, मोबाइल फोन, टॉर्च, पीने का पानी और अन्य आवश्यक सामान सुरक्षित तथा आसानी से ले जाने योग्य रखें।

अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें।

जलस्तर बढ़ने या बाढ़ की स्थिति बनने पर प्रशासन और बचाव दल के निर्देशों का तत्काल पालन करें।

किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन या राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के हेल्पलाइन नंबर 1070 पर तुरंत सूचना दें।



विभाग ने नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से अपील की है कि वे स्थिति पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी किसी भी चेतावनी को गंभीरता से लें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता