ब्रेकिंग
चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..

बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: महिला पुलिस को 1500 स्कूटी, 3200 बाइक खरीद को मंजूरी

बिहार कैबिनेट बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। महिला पुलिस के लिए 1500 स्कूटी और पुरुष पुलिस के लिए 3200 बाइक खरीदने पर 66.75 करोड़ खर्च होंगे।

बिहार न्यूज
सुरक्षा पर सरकार का जोर
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting: पटना में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में शाम 6 बजे शुरू हुई बैठक में कुल 22 एजेंडों को मंजूरी दी गई।


बैठक में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा निर्णय लिया गया। सरकार ने महिला पुलिस कर्मियों (पुलिस दीदी) के लिए 1500 स्कूटी खरीदने का फैसला किया है। 


इन स्कूटियों का उपयोग शहरी क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास गश्ती और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा। इस योजना पर प्रति स्कूटी 1.25 लाख रुपये की दर से कुल 18 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा, पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए 3200 मोटरसाइकिल खरीदने की भी मंजूरी दी गई है। प्रत्येक बाइक पर 1.50 लाख रुपये की लागत आएगी, जिससे कुल 48 करोड़ रुपये खर्च होंगे।


महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों के लिए स्कूटी और मोटरसाइकिल खरीद पर कुल 66 करोड़ 75 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में प्रशासनिक स्वीकृति दे दी गई है, जिससे राज्य में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

टैग्स