ब्रेकिंग
Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर

बिहार बोर्ड ने जारी किया 9वीं-10वीं त्रैमासिक परीक्षा कार्यक्रम, 1 से 3 जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 9वीं और 10वीं की त्रैमासिक परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 1 जुलाई से 3 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित होगी।

बिहार न्यूज
तीन दिन एग्जाम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने नौवीं और दसवीं कक्षा के त्रैमासिक परीक्षा का प्रोग्राम जारी किया है। यह एग्जाम तीन दिन संचालित किया जाएगा। 01 जुलाई बुधवार से परीक्षा शुरू होगा जो 3 जुलाई दिन शुक्रवार तक चलेगा। दो शिफ्ट में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।


 01 जुलाई दिन बुधवार को मातृभाषा (हिन्दी, बंगला, उर्दू एवं मैथिली) की परीक्षा सुबह में साढ़े नौ बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक होगी। वही उसी दिन द्वितीय भारतीय भाषा ( संस्कृत, हिन्दी, अरबी, फारसी एवं भोजपुरी) भाषा की परीक्षा दोपहर 2 बजे से सवा 5 बजे तक होगी। अगले दिन 2 जुलाई को प्रथम पाली में विज्ञान और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए संगीत की परीक्षा होगी।


 सेकंड शिफ्ट में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। जबकि अंतिम दिन 3 जुलाई को गणित और दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों के लिए गृह विज्ञान की परीक्षा सुबह साढ़े 9 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक होगी। वहीं अंतिम दिन सेकंड शिफ्ट में अंग्रेजी की परीक्षा दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे तक होगी। सभी पालियों में 15 मिनट का आरंभिक समय परीक्षार्थियों को प्रश्नों को पढ़ने और समझने के लिए दिया गया है। दृष्टिबाधित परीक्षार्थी गणित के स्थान पर गृह विज्ञान एवं विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक परीक्षा नियंत्रक ने दी है।  

बिहार बोर्ड ने जारी किया 9वीं-10वीं त्रैमासिक परीक्षा कार्यक्रम, 1 से 3 जुलाई तक दो पालियों में होगी परीक्षा

टैग्स