ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनायाखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: शिक्षक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहखाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसेतेजस्वी यादव का NDA सरकार पर जोरदार हमला, डिग्री के सवाल पर जमकर सुनायाखान ग्लोबल स्टडीज मारपीट केस: शिक्षक रौशन आनंद की जमानत याचिका पर सुनवाई टली, सामने आई यह बड़ी वजहखाना बनाने के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, अगलगी में दो घर जलकर खाक; लाखों की संपत्ति का नुकसानअदना सा 'अकाउंटेंट' के पास आलीशान घर...थार गाड़ी...लाखों-करोड़ों के जेवर व अन्य सामान, EOU रेड में धनकुबेर की खुली पोल....बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे

बिहार में कैबिनेट विस्तार के साथ प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, जिलों में नए IAS अधिकारियों की तैनाती; सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Bihar News: बिहार में एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है. कई जिलों में नए डीएम की तैनाती का प्लान है. इसके साथ ही कई आईएएस अधिकारियों के तबादले तय हैं.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में एनडीए सरकार के कैबिनेट विस्तार के साथ ही बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत जिला से लेकर विभागीय मुख्यालय स्तर तक आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग इसके लिए अधिकारियों के वर्तमान पदस्थापन का पूरा ब्योरा जुटा रहा है। नई सरकार अधिकारियों की कार्यक्षमता और उपलब्धियों के आधार पर तबादले की योजना बना रही है।


सूत्रों के अनुसार, सरकार प्रशासन को आम लोगों के अधिकारों के प्रति अधिक संवेदनशील बनाने पर जोर दे रही है। इसके लिए थाना, प्रखंड और अंचल स्तर तक की निगरानी मुख्यमंत्री सचिवालय से करने की प्राथमिकता तय की गई है। जिलों में सक्षम अधिकारियों की तैनाती की जाएगी, जबकि समस्याओं के समाधान में विफल रहने वाले अधिकारियों का तबादला किया जाएगा। इस प्रक्रिया में कई जिलों में नए जिलाधिकारी (डीएम) की नियुक्ति होगी।


जानकारी के मुताबिक, इस वर्ष मई-जून में 16 नए आईएएस अधिकारी भी राज्य को मिलेंगे, जिन्हें बिहार प्रशासनिक सेवा से प्रोन्नत किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में आईएएस अधिकारियों के 359 स्वीकृत पद हैं, जिनमें से 310 पदों पर अधिकारी कार्यरत हैं।


जिलों की स्थिति पर नजर डालें तो पूर्वी चंपारण में जिलाधिकारी की तैनाती वर्ष 2023 में हुई थी। वहीं, भागलपुर, भोजपुर, जहानाबाद, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नवादा, रोहतास, समस्तीपुर और सीतामढ़ी समेत नौ जिलों में 2024 में डीएम की नियुक्ति हुई थी। लखीसराय में फिलहाल जिलाधिकारी का पद प्रभार में है, जबकि शेष 27 जिलों में 2025 में तैनाती की गई थी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता