ब्रेकिंग
पटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्मपटना में भीषण सड़क हादसा... डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई क्रेटा, दंपती समेत 3 की मौत“गली है, थोड़ा धीरे चला ले…” इतनी सी बात पर युवक को मार दी गोली, हालत गंभीर; घटना के बाद इलाके में सनसनीबिहार में विदेश भेजने के नाम पर बड़ा खेल! 63 पासपोर्ट के साथ 4 गिरफ्तार; नौकरी का झांसा देकर ऐसे करते थे ठगीपश्चिमी चंपारण में बड़ा हादसा! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, दो महिलाएं गंभीरIT मंत्री नीतीश मिश्रा की सार्थक पहल से निकला नतीजा, आंदोलनकारी BELTRON अभ्यर्थियों का आंदोलन खत्म

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले भरत तिवारी के परिजन, सीएम बोले- परिवार को मिलेगा न्याय

Bihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाया। मामले की न्यायिक जांच जारी है, जबकि हाईकोर्ट ने भी सरकार से जवाब तलब किया है।

Bihar Politics
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिजनों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास, एक अणे मार्ग में हुई इस मुलाकात के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।



बता दें कि भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में पुलिस मुठभेड़ के दौरान भरत तिवारी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में तत्कालीन एसडीपीओ, थानेदार समेत कुछ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। भरत तिवारी के परिवार ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आरोप लगाया है कि सरेंडर करने के बावजूद उसे गोली मारी गई।



17 जून को हुए इस एनकाउंटर के बाद बिहार की राजनीति में काफी हलचल देखने को मिली थी। मामला बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया गया। आयोग की जिम्मेदारी पटना हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस विनोद कुमार सिन्हा को सौंपी गई है। 



फिलहाल आयोग मामले की जांच कर रहा है। जांच के दौरान भरत तिवारी के परिवार के सदस्यों, प्रत्यक्षदर्शियों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से पूछताछ की गई है। आयोग घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की जांच कर रहा है।



मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी देखा जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भाजपा इस मुलाकात के जरिए भरत तिवारी एनकाउंटर से नाराज बताए जा रहे ब्राह्मण समाज को संदेश देने की कोशिश कर रही है।



इससे पहले भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर के विरोध में महापंचायत आयोजित की गई थी, जिसमें बिहार समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर भी इस कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने सरकार पर सवाल उठाए थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता