ब्रेकिंग
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा; NH को जाम कर किया भारी बवालपटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा; NH को जाम कर किया भारी बवालपटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटमदो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौके पर हुई मौतप्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा, बुलाई अधिकारियों की अहम बैठक; चुनौतियों के बीच बड़ी जिम्मेदारीबिहार में CJP का स्वागत करेंगे प्रशांत किशोर, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले?

अनंत सिंह के घोड़ा पर चढ़ने में गुंजन सिंह को लगता है डर, कहा..लेकिन एक दिन जरूर चढ़ेंगे

भोजपुरी फिल्म अभिनेता और सिंगर गुंजन सिंह ने कहा कि उनकर घोड़वा पर चढ़े में डर लगहई..गिरा-उड़ा देलकई तब गोर-उड़ टूट जईतई..लेकिन एक दिन सोचे हैं कि चढ़ेंगे जाकर..ई बात अनंत दादा से भी बोले हैं..

बिहार न्यूज
'लाडला' से डरते हैं गुंजन सिंह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बाढ़ के सविता सिनेमा हॉल में मगही भाषा में बनी बिहार की प्रथम फिल्म मगध पुत्र का उद्घाटन एवं प्रमोशन करने के लिए भोजपुरी फिल्म के स्टार गुंजन सिंह लगभग साढ़े 3 बजे बाढ़ पहुंचे, जहां फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं गुंजन सिंह को एक झलक देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी।


 इस मौके पर गुंजन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कि मगध पुत्र एक पारिवारिक फिल्म है और इसमें कहीं अश्लीलता नहीं है। मगही भाषा में बनाई गई यह बिहार की पहली फिल्म है। उन्होंने कहा कि घोड़े के साथ एंट्री को लेकर जब उनसे सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि घोड़े पर चढ़ना उन्हें अच्छा लगता है। 


जब उनसे सवाल किया गया कि वे अनंत सिंह के घोड़े पर चढ़े हैं या नहीं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनका घोड़ा पर चढ़ेंगे, कहीं उलट पुलट दिया तो गोर-हाथ टूट जाएगा। इस मौके पर बाढ़ के विधायक भी साथ में पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुंजन सिंह के एक रील मात्र से मेरा वोट 20 हजार बढ़ गया था।


 उन्होंने यह भी कहा कि गुंजन सिंह अपने बिहार की धरती के शान है और मगही भाषा से इनका खास लगाव रहा है। मगही भाषा के उत्थान के लिए इस तरह के फिल्मों का निर्माण होना चाहिए। वहीं बाढ़ के कई स्थानीय कलाकार भी इस फिल्म को देखने के लिए पहुंचे, जिसमें "मोटका के ब्याह" यूट्यूबर का मुख्य कैरेक्टर कुलकुल, पटना से आई गायिका चांदनी देवयंती भी उपस्थित रहीं। इन कलाकारों ने भी मगध पुत्र फिल्म की प्रशंसा की।।

टैग्स