ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

बांकीपुर उपचुनाव: नीरज सिन्हा के लिए सीएम सम्राट ने मांगा वोट, रोड शो में हुए शामिल, बोले.. भाजपा की जीत ही बांकीपुर की जनता की जीत

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पटना में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान की अपील की। रोड शो में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी रही।

बिहार न्यूज
पटना में रोड शो
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में आज पटना के विभिन्न क्षेत्रों में एक विशाल एवं रोड शो का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ने बांकीपुर उपचुनाव के लिये भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। 


इस अवसर पर सहित भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एन०डी०ए०) के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। रोड शो भट्टाचार्य रोड, पीरमुहानी, कदमकुआँ, नाला रोड सहित विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रोड शो का गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा के पक्ष में लगाए जा रहे नारों और उत्साहपूर्ण जनसहभागिता से पूरा क्षेत्र चुनावी रंग में सराबोर दिखाई दिया।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बांकीपुर की जनता विकास, सुशासन और जनसेवा की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है। यह जनता का सैलाब है। जनता का एक-एक वोट 30 तारीख को भाजपा के प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा। बिहार की जनता और बांकीपुर की जनता लगातार भाजपा और एन०डी०ए० के साथ खड़ी है। भाजपा (एन०डी०ए०) की जीत, बांकीपुर की जनता की जीत होगी। 


उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल एक विधानसभा क्षेत्र का चुनाव नहीं, बल्कि विकास, सुशासन और जनविश्वास को आगे बढ़ाने का संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा बिहार सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए भाजपा प्रत्याशी श्री नीरज सिन्हा को अपना आशीर्वाद देगी। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से 30 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को विजयी बनाने की अपील की।


रोड शो में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, लोजपा (रामविलास) नेता राजू तिवारी, विधायक मंगल पाण्डेय सहित एन०डी०ए० नेता, भाजपा एवं एन०डी०ए० के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।