ब्रेकिंग
पटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुख

Bankipur Bypoll : पटना की वीआईपी सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का बिगुल! चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानिए हर तारीख

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव 30 जुलाई 2026 को होगा। जानें नामांकन, मतदान, मतगणना की तारीखें, चुनावी कार्यक्रम और नीतिन नवीन के इस्तीफे के बाद क्या हैं समीकरण।

Bankipur Bypoll : पटना की वीआईपी सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का बिगुल! चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानिए हर तारीख
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bankipur Bypoll : पटना की राजनीति में एक बार फिर चुनावी सरगर्मी बढ़ने वाली है। बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के अनुसार इस सीट पर 30 जुलाई 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 3 अगस्त 2026 को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।


चुनाव आयोग ने गुरुवार को तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की। jजिसमें यह जानकारी दी गई है कि बिहार की बांकीपुर सीट पर होने वाला यह उपचुनाव 30 सितंबर 2025 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची के आधार पर संपन्न कराया जाएगा। यह सीट भाजपा नेता नीतिन नवीन के इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। नीतिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद उन्होंने बांकीपुर विधानसभा की सदस्यता छोड़ दी थी, जिसके चलते यहां उपचुनाव की स्थिति बनी।


चुनाव का पूरा कार्यक्रम 

.अधिसूचना जारी -  6 जुलाई

.नामांकन की अंतिम तिथि - 13 जुलाई

.नामांकन पत्रों की जांच -14 जुलाई


.नाम वापस लेने की अंतिम तिथि -16 जुलाई

.मतदान - 30 जुलाई

.मतगणना - 3 अगस्त



Bankipur Bypoll : पटना की वीआईपी सीट बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का बिगुल! चुनाव आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल, जानिए हर तारीख


भाजपा का मजबूत गढ़ मानी जाती है बांकीपुर सीट

बांकीपुर विधानसभा सीट को लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। यहां से भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतिन नवीन लगातार जीत दर्ज करते रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह सीट भाजपा के लिए सबसे सुरक्षित सीटों में गिनी जाती रही है। राज्यसभा में जाने के बाद नीतिन नवीन ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण यह सीट खाली हुई। अब भाजपा के सामने इस प्रतिष्ठित सीट को बचाए रखने की चुनौती होगी, जबकि विपक्षी दल इसे अपने लिए बड़ा अवसर मान रहे हैं।


दिलचस्प होने की उम्मीद

पटना शहर के राजनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना है। भाजपा जहां अपनी परंपरागत पकड़ बनाए रखने की कोशिश करेगी, वहीं राष्ट्रीय जनता दल, और अन्य विपक्षी दल भी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर सकते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शहरी मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण यह चुनाव केवल स्थानीय मुद्दों तक सीमित नहीं रहेगा। विकास, रोजगार, यातायात, जलनिकासी और शहरी सुविधाओं जैसे मुद्दे भी प्रचार अभियान का केंद्र बन सकते हैं।


 राजधानी की राजनीति पर रहेगी नजर

बांकीपुर सीट पटना की सबसे चर्चित विधानसभा सीटों में शामिल है। यहां का चुनावी परिणाम राजधानी की राजनीति के साथ-साथ बिहार के व्यापक राजनीतिक समीकरणों पर भी असर डाल सकता है। भाजपा के लिए यह सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न होगी, जबकि विपक्ष इसे शहरी क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाने के मौके के रूप में देख रहा है। अब सभी दलों की नजर उम्मीदवारों के चयन पर टिकी है। अगले कुछ दिनों में नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही बांकीपुर में चुनावी गतिविधियां तेज हो जाएंगी और राजधानी पटना का यह इलाका एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बन जाएगा।