ब्रेकिंग
बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦बिहार के इस बाईपास के लिए 210.63 करोड़ मंजूर, पुराने भोजपुर में बनेगा ROB, जानिए क्या है पूरा प्लान✦ Bihar Toll Tax : बिहार के इन 4 स्टेट हाईवे पर देना होगा टोल टैक्स! भागलपुर-बांका से देवघर तक सफर होगा महंगा?✦बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए

Bihar News : बार-बार नींद आने के बावजूद नहीं रोकी गाड़ी, फिर हुआ ऐसा हादसा कि मां-बेटे की चली गई जान

पटना के बख्तियारपुर में दर्दनाक सड़क हादसा। महाविहार के पास पेड़ से टकराई बोलेरो, मां-बेटे की मौके पर मौत, 8 लोग घायल। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को बार-बार नींद आ रही थी, लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी।

Bihar News : बार-बार नींद आने के बावजूद नहीं रोकी गाड़ी, फिर हुआ ऐसा हादसा कि मां-बेटे की चली गई जान
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला और बच्चों समेत आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा महाविहार के समीप उस समय हुआ जब तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार सभी लोग झारखंड के देवघर से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जा रहे थे। वाहन में एक ही परिवार के कई सदस्य सवार थे। यात्रा के दौरान चालक को बार-बार नींद आ रही थी, जिसकी जानकारी वाहन में बैठे लोगों को भी हो गई थी। घायलों ने बताया कि कई बार चालक को गाड़ी रोककर आराम करने की सलाह दी गई, लेकिन उसने उनकी बातों को नजरअंदाज कर वाहन चलाना जारी रखा।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह जब वाहन बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के महाविहार के निकट पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ गई। इसके बाद बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए।


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बख्तियारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।


चिकित्सकों ने जांच के बाद एक महिला और उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में घायल आठ अन्य लोगों का प्राथमिक उपचार किया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद बख्तियारपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद आने की वजह से हादसा होने की बात सामने आ रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं। एक ही परिवार के लोगों के साथ हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से लंबी दूरी की यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और थकान या नींद महसूस होने पर वाहन रोककर आराम करने की अपील की गई है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।