ब्रेकिंग
घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला✦घर का दरवाजा तोड़कर महिला से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट; घटना के विरोध में सड़क पर उतरे लोग✦Bihar Teacher Transfer 2026: बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, नवंबर के दूसरे सप्ताह में फिर खुलेगा ट्रांसफर पोर्टल✦स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन: हाजीपुर के मशहूर साहू होटल का लाइसेंस सस्पेंड, तड़का में कॉकरोच मिलने पर कार्रवाई✦छपरा में गुटखा खरीदने को लेकर खूनी विवाद, चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल✦मुखिया के बेटे ने पत्नी से मिलाने के बहाने महिला को बुलाया घर, फिर ऊपर ले जाकर की ऐसी हरकत; थाने पहुंचा मामला

बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत; दर्जनभर लोग घायल

बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर माधोपुर गांव के पास मजदूरों से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 से 13 मजदूर घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया है।

Patna Road Accident
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Road Accident: बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर माधोपुर गांव के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी सड़क पर पलट गई। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 12 से 13 मजदूरों के घायल होने की सूचना है। सभी मजदूर काम करने के लिए हाजीपुर जा रहे थे।




मृतक की पहचान मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा और कन्हाईपुर गांव के रहने वाले मजदूरों में से मल्लिक राय के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बख्तियारपुर में भर्ती कराया। इनमें से दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है।





एक घायल ने बताया कि वे सभी रेलवे में काम करने के लिए जा रहे थे। पिकअप के डाले में करीब 20 से 25 मजदूर सवार थे। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी सड़क पर तीन बार पलटी, जिससे कई मजदूर घायल हो गए।




बख्तियारपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मजदूरों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में 12 से 13 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता