ब्रेकिंग
बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला✦बिहार के वित्तरहित शिक्षकों के खाते में आने लगा अनुदान, RTGS से भुगतान शुरू... जानिए कब तक आएगी राशि?✦बच्चा चोरी के शक में दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा, मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया✦नीरज कुमार के बाद अब पप्पू यादव की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने से लड़खड़ाए, VIDEO आया सामने✦बिहार में खौफनाक वारदात: जिस पोखरे में दो दिन पहले मिली पत्नी की लाश, अब उसी में मिला लापता पति का शव✦Bihar News : बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 की मौत; मेला देखकर लौट रहे थे पिता-पुत्र और महिला

‘नाटक किया, टोटका जानते हैं…’ नीरज कुमार पर अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले - ‘हम कल ही बता दिए थे, 2-3 घंटे में बाहर

पटना स्नातक चुनाव के बीच नीरज कुमार की तबीयत और अस्पताल से छुट्टी को लेकर अनंत सिंह ने बड़ा तंज कसा है। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही बता दिया था कि नीरज कुमार कुछ घंटों में अस्पताल से बाहर आ जाएंगे।

‘नाटक किया, टोटका जानते हैं…’ नीरज कुमार पर अनंत सिंह का बड़ा हमला, बोले - ‘हम कल ही बता दिए थे, 2-3 घंटे में बाहर
Tejpratap
Tejpratap
6 मिनट

Bihar News: बिहार की राजनीति में इन दिनों पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव चर्चा के केंद्र में है। चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी बीच जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक सीट से पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने को लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने बड़ा तंज कसा है। अनंत  सिंह ने नीरज कुमार के अस्पताल जाने और फिर कुछ ही समय बाद वहां से बाहर आने को लेकर कहा कि इसमें उनके लिए कुछ भी नया नहीं है।


अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्होंने एक दिन पहले ही कह दिया था कि नीरज कुमार अस्पताल में ज्यादा देर नहीं रुकेंगे और कुछ ही घंटों में बाहर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से पता था कि नीरज कुमार क्या करने वाले हैं और चुनाव के दौरान पहले भी वह इस तरह की रणनीति अपनाते रहे हैं।


अनंत सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि नीरज कुमार ‘नाटक’ और ‘टोटका’ करना जानते हैं। उन्होंने कहा कि वह पहले ही लोगों को बता चुके थे कि नीरज कुमार दो-तीन घंटे में अस्पताल से निकल जाएंगे। अनंत सिंह के इस बयान के बाद एक बार फिर पटना स्नातक चुनाव को लेकर जेडीयू के भीतर चल रही खींचतान और राजनीतिक बयानबाजी चर्चा में आ गई है।


‘हम तो कल ही बता दिए थे...’

नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद अनंत सिंह से जब इसको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने कल ही लोगों को बता दिया था कि नीरज कुमार अस्पताल जाएंगे और कुछ घंटों के बाद वहां से बाहर निकल आएंगे। उनके मुताबिक, इसमें कोई नई बात नहीं है।


अनंत सिंह ने दावा किया कि उन्हें पहले से पता है कि नीरज कुमार किस तरह की राजनीतिक रणनीति अपनाते हैं और चुनाव के दौरान उनका क्या तरीका रहा है। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि पहले के चुनावों में भी नीरज कुमार इसी तरह की गतिविधियां करते रहे हैं। हालांकि, अनंत सिंह के इस दावे को लेकर नीरज कुमार की ओर से क्या प्रतिक्रिया आती है, यह अभी देखना बाकी है।


नीरज की तबीयत पर सियासत तेज

दरअसल, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार की चुनाव से ठीक पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। हृदय संबंधी परेशानी के बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब 24 घंटे इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी।


नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में भी चिंता देखी गई। हालांकि, स्वास्थ्य में सुधार के बाद उनके अस्पताल से बाहर आने से समर्थकों ने राहत की सांस ली। लेकिन इसी बीच अनंत  सिंह के बयान ने राजनीतिक माहौल को फिर गरमा दिया है। चुनावी मैदान में आमने-सामने की लड़ाई अब सिर्फ उम्मीदवारों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि नेताओं के बयान भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं।


वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह

इसी राजनीतिक माहौल के बीच अनंत सिंह जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से मुलाकात करने के लिए आईजीआईएमएस अस्पताल के लिए रवाना हुए। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने नीरज कुमार को लेकर यह बयान दिया।


अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चुनावी राजनीति को लेकर पहले से ही तल्खी देखने को मिल रही है। अनंत सिंह खुलकर जनसुराज समर्थित उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में नजर आ रहे हैं, जबकि नीरज कुमार जेडीयू के अधिकृत उम्मीदवार के तौर पर पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।


इस चुनाव में अनंत सिंह का समर्थन डॉ. अनुज सिंह के लिए राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यही वजह है कि दोनों पक्षों की बयानबाजी पर राजनीतिक गलियारों की नजर बनी हुई है।


चुनाव के अंतिम दौर में बढ़ी सियासी गर्मी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार का दौर अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 23 अक्टूबर को मतदान होना है और 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। ऐसे में सभी उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं।


एक तरफ जेडीयू अपने उम्मीदवार नीरज कुमार की जीत का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ जनसुराज समर्थित उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह भी मुकाबले को पूरी तरह चुनौतीपूर्ण बनाने में जुटे हैं। इस बीच अनंत  सिंह के बयान ने चुनावी मुकाबले में एक नया राजनीतिक रंग भर दिया है। 

अब देखना होगा कि नीरज कुमार अनंत सिंह के इस बयान पर क्या जवाब देते हैं और चुनाव से पहले दोनों खेमों के बीच जुबानी जंग किस हद तक पहुंचती है। फिलहाल, अस्पताल से नीरज कुमार की छुट्टी के बाद अनंत सिंह का ‘नाटक’ और ‘टोटका’ वाला बयान बिहार की सियासत में चर्चा का नया विषय बन गया है।