ब्रेकिंग
बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦बिहार के छात्रों के लिए खुशखबरी... UPSC प्री पास करने पर 1 लाख, BPSC पर 50 हजार; जानें कैसे मिलेगा लाभ✦अनंत सिंह ने जमानत जब्त कराने की दी चुनौती, नीरज का पलटवार- ‘जबतक बेऊर में चना रहेगा तबतक आना-जाना बना रहेगा’✦दुर्गा पूजा में ट्रैफिक रूल तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाकर निकले, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर ✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल

Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज

बाढ़ में अनंत सिंह के स्वागत में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए SDM कृष्णा जोशी और SDPO राम कृष्णा को खुद सड़क पर उतरना पड़ा। इस दौरान अनंत समर्थकों ने नीरज कुमार के बयान पर भी पलटवार किया।

Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Politics : बाढ़ में छोटे सरकार यानी जदयू विधायक अनंत सिंह के पहुंचते ही समर्थकों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि प्रशासन को भी मोर्चा संभालना पड़ा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुले तौर पर प्रचार कर रहे अनंत सिंह रविवार को मोकामा जाते समय बाढ़ पहुंचे थे। यहां उनके स्वागत में बड़ी संख्या में समर्थक सड़क पर जुट गए। भीड़ बढ़ने के बाद स्थिति को संभालने के लिए बाढ़ के SDM कृष्णा जोशी और SDPO राम कृष्णा को खुद सड़क पर उतरना पड़ा।


अनंत सिंह के पहुंचते ही समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। सड़क पर समर्थकों की भीड़ बढ़ती चली गई और देखते ही देखते रास्ते पर लोगों का जमावड़ा हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर पहुंचना पड़ा। SDM कृष्णा जोशी और SDPO राम कृष्णा ने खुद सड़क पर मौजूद रहकर स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिसकर्मियों ने भीड़ को व्यवस्थित किया और यातायात सामान्य कराने की कोशिश की।


अनंत सिंह इन दिनों पटना स्नातक सीट के चुनाव में जदयू के आधिकारिक प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं। जदयू ने इस सीट से मौजूदा विधान पार्षद नीरज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि जन सुराज की ओर से डॉ. अनुज सिंह मैदान में हैं। अनुज सिंह को अनंत सिंह का समर्थन हासिल है। यही वजह है कि अनंत सिंह लगातार अपने समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में क्षेत्र में घूमकर प्रचार कर रहे हैं।


बाढ़ में भी अनंत सिंह के समर्थकों ने नीरज कुमार के हालिया बयान को लेकर नाराजगी जाहिर की। नीरज कुमार ने इलाके में हुई नौ लोगों की हत्या का जिक्र करते हुए सवाल उठाया था कि इन घटनाओं के लिए जिम्मेदार कौन है। अनंत समर्थकों ने इस बयान को लेकर नीरज कुमार पर निशाना साधा। समर्थकों का आरोप है कि इस तरह के बयान से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच अनंत सिंह का अपने समर्थित प्रत्याशी के लिए प्रचार लगातार जारी है।


मोकामा के लिए रवाना होने से पहले अपने आवास पर भी अनंत सिंह ने नीरज कुमार के खिलाफ अपनी नाराजगी साफ कर दी। उन्होंने सीधे कहा कि लड़ाई उनकी और नीरज कुमार के बीच है और वह नीरज कुमार की जमानत जब्त करवा देंगे। अनंत के इस बयान से साफ है कि पटना स्नातक सीट का चुनाव अब सिर्फ प्रत्याशियों के बीच मुकाबला नहीं रह गया है, बल्कि जदयू के भीतर भी शक्ति प्रदर्शन का रूप ले चुका है।


जब अनंत सिंह से पूछा गया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार में मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार नीरज कुमार के लिए प्रचार कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि निशांत पार्टी के मालिक हैं और वह कहीं भी जा सकते हैं। अनंत सिंह के इस बयान को भी पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच अहम माना जा रहा है।


वहीं, जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा के उस बयान पर भी अनंत सिंह से सवाल किया गया, जिसमें उन्होंने कहा था कि समय आने दीजिए, सब फैसला होगा। इसके जवाब में अनंत सिंह ने कहा, "आने दीजिए समय, सब लोग देख लेगा क्या फैसला होता है।"


फिलहाल बाढ़ में अनंत सिंह के स्वागत के दौरान उमड़ी भीड़ और उसे नियंत्रित करने के लिए SDM और SDPO के खुद सड़क पर उतरने की तस्वीरें चुनावी माहौल की गर्मी को बयां कर रही हैं। पटना स्नातक सीट पर 23 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में चुनावी मैदान के साथ-साथ जदयू के अंदर चल रही इस राजनीतिक रस्साकशी पर भी सबकी नजर बनी हुई है।