ब्रेकिंग
Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंपBihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह पटना में बाढ़ का खतरा गहराया! 66 नावें तैनात, मुसीबत में फंसें तो तुरंत इस नंबर पर करें फोनPatna Shopping Complex: पटना के खेतान मार्केट समेत 3 जगहों पर बनेंगे बड़े शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 530 करोड़ की योजना पर बड़ा फैसलाBihar News: पटना डूबने लगा! गंगा के रौद्र रूप से दीघा से मोकामा तक तबाही, 1500 परिवार सड़क परBihar News: राजकीय पुरस्कार के लिए चुने गए हेडमास्टर की ही गिरफ्तारी! छात्राओं के वीडियो कांड में 2 शिक्षक फरार, POCSO केस से मचा हड़कंप

Bihar Assembly : अनंत सिंह का विधानसभा में अलग अंदाज, बोले- "सब बढ़िया काम कर रहा है", सरकार और मंत्रियों की जमकर की तारीफ

बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह सदन पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने सरकार के कामकाज की तारीफ की और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को जन्मदिन की बधाई दी। जानिए अनंत सिंह ने क्या कहा।

Anant Singh
Anant Singh
© REPORTER
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

पटना: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मोकामा के विधायक और चर्चित नेता अनंत सिंह एक बार फिर अपने खास अंदाज में नजर आए। लंबे समय बाद विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे अनंत सिंह ने सदन पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत की और सरकार के कामकाज को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। मीडिया से बातचीत के दौरान अनंत सिंह ने कहा कि सरकार और उसके मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज में कहा, "सब बढ़िया काम कर रहा है।" विधानसभा आने को लेकर भी उन्होंने खुशी जाहिर की और कहा कि सदन में आकर उन्हें काफी अच्छा लगा।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को दी जन्मदिन की बधाई

बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अगर आप लोग बता रहे हैं कि आज उनका जन्मदिन है तो हम उनको बधाई देते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के कामकाज की तारीफ करते हुए कहा कि मंत्री बनने के बाद निशांत कुमार अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "वह मंत्री बनने के बाद अच्छा और बढ़िया काम कर रहे हैं। सब बढ़िया से काम कर रहा है।" अनंत सिंह ने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए वह पहुंचे हैं और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है।

क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा में आए थे अनंत सिंह

गौरतलब है कि हाल ही में अनंत सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र मोकामा के दौरे पर गए थे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने इलाके की समस्याओं को लेकर उनसे सवाल किए थे। खासकर सड़कों पर जलजमाव की समस्या को लेकर लोगों ने अपनी परेशानी बताई थी। जब उनसे सड़क पर जमा पानी को लेकर सवाल किया गया था तो अनंत सिंह ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए कहा था, "अगर रोड पर पानी है तो क्या यह पीने की चीज है कि हम पी जाएं।" उनके इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में आया था। हालांकि उनके साथ मौजूद लोगों ने बाद में जानकारी दी थी कि जिस सड़क पर जलजमाव की समस्या है, उसका टेंडर हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं अनंत सिंह

अनंत सिंह अपने बेबाक बयानों और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। विधानसभा से लेकर क्षेत्रीय दौरे तक वह अक्सर अपनी शैली में जवाब देते नजर आते हैं। चाहे विकास कार्यों का मुद्दा हो या स्थानीय समस्याओं का, वह सीधे और सरल शब्दों में अपनी बात रखने के लिए चर्चित रहे हैं।

मानसून सत्र के दौरान विधानसभा पहुंचने पर भी उनका यही अंदाज देखने को मिला। जहां उन्होंने सरकार के कामकाज की तारीफ की, वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार को लेकर भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। विधानसभा परिसर में अनंत सिंह की मौजूदगी और मीडिया से बातचीत एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। उनके बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी उनके रुख को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।