ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार : जमीन के हर प्लॉट का होगा आधार नंबर, 'भू-नक्शा' एप पर मिलेगी सारी जानकारी

PATNA : अब बिहार के जमीन के हर प्लॉट का अपना आधार नंबर होगा. आधार नंबर के समान/यूनिक लैंड पारसेल आईडेंटिफिकेशन नंबर से किसी भी जमीन की जानकारी चंद मिनटों में निकाली जा सकती है

बिहार : जमीन के हर प्लॉट का होगा आधार नंबर, 'भू-नक्शा' एप पर मिलेगी सारी जानकारी
Anamika
2 मिनट

PATNA : अब बिहार के जमीन के हर प्लॉट का अपना आधार नंबर होगा. आधार नंबर के समान/यूनिक लैंड पारसेल आईडेंटिफिकेशन नंबर से किसी भी जमीन की जानकारी चंद मिनटों में निकाली जा सकती है. 

इसकी शुरूआत शेखपुर के एक राजस्व गांव से कर दी गई है. केंद्र सरकरा द्वारा बनाए गए एप भू-नक्शा पर जल्द ही इसे देखा जा सकेगा. इस योजना को लागू करने वाला बिहार सातवां राज्य होगा. यहां हर प्लॉट को एक यूनिक नंबर दिया जाएगा और इसकी सारी जानकारी भू-नक्शा एप पर रहेगा. 

यूनिक लैंड पारसेल आईडेंटिफिकेशन नंबर 14 डिजिट का होगा. यह अल्फा न्यूमेरिक होगा यानी इसमें गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन नंबर के समान अंक के साथ अक्षर भी शामिल रहेगा. यूनिक लैंड पारसेल आईडेंटिफिकेशन नंबर के साथ उसके मालिक की पूरी जानकारी इस एप में उपलब्ध रहेगी. इस बारे में जानकारी देते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने कहा कि रियल टाइम नक्शा बनाना हमारा लक्ष्य है. इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चकबंदी का काम किया जाएगा.