ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन के नक्शे का भी होगा दाखिल-खारिज

PATNA : बिहार सरकार अब जल्द ही जमीन के नक्शे का भी दाखिल-खारिज करेगी. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है. जिसके बाद अब टेक्सटूअल म्यूटेशन के साथ-साथ स्

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अब जमीन के नक्शे का भी होगा दाखिल-खारिज
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार अब जल्द ही जमीन के नक्शे का भी दाखिल-खारिज करेगी. इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है. जिसके बाद अब टेक्सटूअल म्यूटेशन के साथ-साथ स्पेसियल म्यूटेशन शुरू करने वाली है. इसकी तैयारी को लेकर एक मार्च को इसके लिए एक दिन का वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया है. 

इसके लिए गुजरात, ओडिशा और तेलगांना से वरीय पदाधिकारी और तकनीकी कर्मी को बुलाया गया है. इन तीनों राज्यों में स्पेसियल म्यूटेशन पहले से ही किया जा रहा है. वर्कशॉप में ये अधिकारी बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों को तकनीक सिखाएंगे. 

इस बारे में  राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह कहा कि विभाग की सेवा को पारदर्शी एवं ऑनलाइन करने की दिशा में यह एक महवपूर्ण कदम है. इससे भूमि विवादों को कम करने में मदद मिलेगी. इसके साथ ही  इस योजना के लागू होने से जमीन की खरीद-बिक्री होने के साथ ही नाम परिवर्तित तो होगा ही जमीन भी दस्तावेजों में परिवर्तित हो जाएगी. जमीन के लेन-देन में धोखाधड़ी पर रोक लगेगी. 

वहीं इस तकनीक के बहुत फायदे हैं. यह व्यवस्था के लागू होने से हरेक गांव का नक्शा रियल टाइम हो जाएगा।. कोई भी सूचना छिपी नहीं रहेगी और जमीन खरीद-बिक्री में लोगों के ठगे जाने की आशंका भी खत्म हो जाएगी.