ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर सर्वे अमीन, साढ़े आठ हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार में MLC चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी ने एक सीट पर दावा ठोका, तेजस्वी को दिलाई वादे की याद‘सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं, मोह छोड़ दीजिए’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- जिस दिन पार्टी कहेगी झोला उठाकर चल दूंगापटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल के कमरे में मिला शवइतने से ज्यादा आय वालों की LPG सब्सिडी होगी बंद, 234.65 लाख उपभोक्ता आए रडार पर; भेजा जा रहा अलर्ट मैसेजनिगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर सर्वे अमीन, साढ़े आठ हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार में MLC चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी ने एक सीट पर दावा ठोका, तेजस्वी को दिलाई वादे की याद‘सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं, मोह छोड़ दीजिए’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- जिस दिन पार्टी कहेगी झोला उठाकर चल दूंगापटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल के कमरे में मिला शवइतने से ज्यादा आय वालों की LPG सब्सिडी होगी बंद, 234.65 लाख उपभोक्ता आए रडार पर; भेजा जा रहा अलर्ट मैसेज

BIHAR CRIME : भूमि विवाद में 30 से 35 राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल; जांच में जुटी पुलिस

BIHAR CRIME : बख्तियारपुर गांव पश्चिम टोला में भारी गोलिबारी कि गई है। यहां लगभग 30 से 35 राउंड फायरिंग कि घटना को अंजाम दिया गया है, इसके बाद पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है

BIHAR CRIME :
BIHAR CRIME :
© google
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधी अपने काले कारनामों को अंजाम नहीं देते हैं। ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के सटे इलाके बख्तियारपुर से निकलकर सामने आया है जहां गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया।


जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना से सटे इलाके बख्तियारपुर के पश्चिम टोला में दनादन गोलियां की बौछार हुई है। यहां पर कम से कम 30 से 35 राउंड  गोलीबारी की गई है। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, इस घटना के बाद आसपास के लोगों में भी कई तरह की चर्चा शुरू हो गई है। इस बीच कुछ लोगों ने इस घटना की सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है।


बताया जा रहा है कि, बख्तियारपुर के पश्चिम टोला में भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच पहले मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया उसके बाद अचानक से दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू कर दी गई। इस दौरान कम से कम 30 से 35 राउंड गोलीबारी की गई है। फिलहाल इस घटना में कितने लोग घायल हैं इसकी आधिकारिक सूचना निकलकर सामने नहीं आई है।


इधर घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम भी रवाना हो गई है। फिलहाल प्रशासन की टीम या मालूम करने में जुटी हुई है कि गोलीबारी किनके द्वारा की गई है और इन लोगों के पास हथियार कहां से उपलब्ध हुए हैं।