ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

Patna News: पटना में ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी, समय रहते हो जाएं सचेत

Patna News: पटना प्रशासन ने ट्रैफिक जाम खत्म करने के लिए सख्त कदम उठाया है। डिवीजनल कमिश्नर अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर 30 नवंबर तक यह काम नहीं हुआ तो कार्रवाई तय..

Patna News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Patna News: पटना की सड़कों पर रोजाना होने वाला ट्रैफिक जाम कोई नई बात नहीं है। मगर अब प्रशासन ने इससे शहर को निजात दिलाने के का पूरा मन लिया है। डिवीजनल कमिश्नर अनिमेष कुमार पराशर ने गुरुवार को एक समीक्षा बैठक बुलाई और यातायात प्रबंधन व अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को तेज करने के साफ निर्देश दिए हैं। उन लोगों पर विशेष नजर रहेगी जो रात भर अपनी गाड़ियां सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं, जिससे सुबह होते ही जाम की शुरुआत हो जाती है। पराशर ने साफ कहा है कि पटना को जाम-मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना अब प्राथमिकता है और इसके लिए एक्शन मोड में आना ही होगा।


सबसे बड़ा झटका उन गाड़ी मालिकों को लगने वाला है जो सड़क को अपना निजी गैराज समझते हैं। कमिश्नर ने ट्रैफिक एसपी को आदेश दिया है कि 30 नवंबर तक सभी पुराने वाहन और सड़क किनारे बने अनधिकृत मरम्मत गैराज हटा दिए जाएं। 1 दिसंबर के बाद ऐसी कोई हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। इसी तरह, पार्किंग जोनों में बिक्री के लिए खड़ी गाड़ियों को भी तुरंत वहां से हटाना होगा। जिला परिवहन अधिकारी को रात के समय सड़क किनारे खड़ी सभी गाड़ियों की वीडियोग्राफी के साथ सूची तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है। एक दिसंबर से अवैध पार्किंग करने पर वाहन सीधे जब्त हो जाएगा और मालिक पर सख्त कानूनी कार्रवाई भी होगी।


बताते चलें कि प्रशासन की नजर सिर्फ पार्किंग पर ही नहीं है। आने वाले दिनों में सड़क कटिंग बंद करने, जेब्रा क्रॉसिंग लगाने और ऑटो-ई-रिक्शा तक को नियमों में बांधने पर भी काम तेज होगा। लंबी अवधि के लिए एस्केलेटर वाले फुट ओवरब्रिज, अंडरपास, सड़क चौड़ीकरण और मेट्रो नेटवर्क का विस्तार भी प्लान में शामिल है। बैठक में डीएम, एसएसपी, नगर आयुक्त समेत तमाम बड़े अधिकारी मौजूद थे जो इस अभियान की सफलता के लिए कमर कस चुके हैं। पटना जैसे व्यस्त शहर में ये कदम वाकई बड़ा बदलाव ला सकते हैं।


अगर आप भी पटना में रहते हैं और रात को गाड़ी सड़क पर ही छोड़ने की आदत है, तो अभी से सुधार लाइए। जुर्माने से बचने के लिए वैध पार्किंग स्पॉट ढूंढें या होम गैराज का इस्तेमाल करें। ये बदलाव शहर को बेहतर बनाने के लिए हैं, लेकिन अगर नियम तोड़े तो मुश्किल आपको ही होगी।