ब्रेकिंग
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शनसड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय की बेटी समेत चार की मौत, खड़े ट्रक में कार ने मारी जोरदार टक्करBihar Crime News: डाक बम देखने गए युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तारBihar News : अपराध भी करो, VIDEO भी बनाओ और REEL भी डालो! जमुई-समस्तीपुर कांड पर बोले दिलीप जायसवाल - 'इतना बेवकूफ तो नहीं होगा अपराधी...'पटना में पप्पू यादव समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज... सरकारी कर्मचारी पर हमला और पिस्टल की बट से सिर फोड़ने का आरोपJamui Case: नंदन यादव से लेकर पिता गनौरी तक, दोनों की पूरी क्राइम कुंडली आई सामने; 23 साल पुराने डबल मर्डर से जुड़ा कनेक्शन

Patna News: लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का अकाउंटेंट घूस लेते धराया, निगरानी की टीम ने किया अरेस्ट

Patna News: पटना में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के अकाउंटेंट को निगरानी की टीम ने घूस लेते पकड़ा है। 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए उदय श्रीवास्तव को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Patna News
लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल का अकाउंटेंट घूस लेते धराया
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Patna News: पटना में लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के एकाउंटेंट उदय श्रीवास्तव को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए निगरानी विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटना के शास्त्री नगर स्थित अस्पताल में  एकाउंटेंट उदय श्रीवास्तव को निगरानी की विशेष टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह मामला तब सामने आया जब रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाईं गांव निवासी दीपक कुमार ने 28 फरवरी 2025 को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी।


शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु कोरोना काल में हो गई थी और उन्हें पत्नी का बकाया वेतन, ग्रुप बीमा और अन्य सरकारी लाभ दिलाने के लिए अकाउंटेंट उदय श्रीवास्तव 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। जिसकी शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने जाल बिछाया।


निगरानी की टीम ने बुधवार को उदय श्रीवास्तव को उनके कार्यालय में 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। निगरानी विभाग के मुख्यालय टीम ने यह कार्रवाई की है और मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मचा हुआ है। 

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता